किसी ने मांगी भिक्षा, तो किसी ने कम उम्र में छोड़ी एक्टिंग... जब ग्लैमर त्याग संन्यासी बन गए स्टार्स

Popular Stars Left Acting: ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध हर किसी को अपनी ओर खींचती है. ये एक ऐसी दुनिया है, जहां अगर कोई एक बार चला जाता है, तो उसके लिए वापस आना मुश्किल होता है. सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम तो रखा, लेकिन फिर मोहमाया को त्याग दिया. आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

Popular Stars left acting
1 / 7
Popular Stars left acting. image credit- social media

विज्ञापन

इशिका तनेजा

इशिका तनेजा2 / 7

पॉपुलर एक्ट्रेस इशिका तनेजा को कौन नहीं जानता. कभी फिल्मों में नजर आने वाली इशिका फिल्मी दुनिया छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ चुकी हैं. जी हां, इशिका, शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से गुरु दीक्षा लेने के बाद संन्यासी बन गई हैं.

विज्ञापन

नुपुर अलंकार

नुपुर अलंकार3 / 7

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से नुपुर अलंकार ने खूब नाम कमाया है, लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है. नुपुर को कोविड में मां के जाने के बाद जिंदगी की असलियित का एहसास हुआ. इसलिए 2023 में उन्होंने अपने 27 साल के एक्टिंग करियर को अलविदा कहा और संन्यास ले लिया. नुपुर अब वो झोपड़ी में रहती हैं और भिक्षा मांगकर जिंदगी चलाती हैं.

अनघा भोसले

अनघा भोसले4 / 7

अनघा भोसले ने टीवी शो 'अनुपमा' में नंदिनी का रोल निभाया था, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी, लेकिन उन्होंने 23 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़कर कृष्ण भक्ति की राह पकड़ ली. अनघा का ये फैसला हर किसी को हैरान कर गया था.

विज्ञापन

बरखा मदान

बरखा मदान5 / 7

90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक रही बरखा मदान ने भी ने 2012 में बौद्ध धर्म अपनाने का फैसला लिया था. इसके बाद अब वो ग्लैमर वर्ल्ड से दूर संन्यासी की जिंदगी जी रही हैं.

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना6 / 7

बॉलीवुड के सक्सेसफुल और हैंडसम एक्टर रह चुके विनोद खन्ना भी इस लिस्ट में शामिल हैं. विनोद ने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ने का फैसला लेकर संन्यास अपना लिया था. विनोद खन्ना सबकुछ छोड़कर ओशो की शरण में चले गए थे.

विज्ञापन

एक्टिंग छोड़ संन्यास का फैसला

एक्टिंग छोड़ संन्यास का फैसला 7 / 7

ये वो पॉपुलर स्टार्स हैं, जिन्होंने ग्लैमर को छोड़कर बिल्कुल सादा जीवन जीने का फैसला किया. हालांकि, सभी के फैसले ने फैंस को हैरान जरूर किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन