Dhurandhar 2 Box Office Collection First Week: क्या 'धुरंधर 2' पार कर पाएगी 1300 करोड़ का आंकड़ा? जानें हफ्तेभर का पूरा कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Week 1: धुरंधर 2: द रिवेंज ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है. आदित्य धर की बेहतरीन डायरेक्शन और रणवीर सिंह की मजेदार एक्टिंग ने दर्शकों दिल जीत लिया. अब फिल्म को हफ्ताभर हो गया. आइए जानते हैं कि क्या फिल्म 1300 करोड़ का अपना पुराना टार्गेंट पार कर पाएगी या नहीं.

Dhurandhar 2 Box Office Collection First Week
1 / 9
Dhurandhar 2 Box Office Collection First Week

धुरंधर 2: द रिवेंज ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है. आदित्य धर की बेहतरीन डायरेक्शन और रणवीर सिंह की मजेदार एक्टिंग ने दर्शकों दिल जीत लिया. अब फिल्म को हफ्ताभर हो गया. आइए जानते हैं कि क्या फिल्म 1300 करोड़ का अपना पुराना टार्गेंट पार कर पाएगी या नहीं.

विज्ञापन

धुरंधर 2 की सफलता

धुरंधर 2 की सफलता2 / 9

धुरंधर 2 की सफलता देखकर हर कोई हैरान है. फिल्म ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह मूवी 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों का काफी प्यार पाया है.

विज्ञापन

शानदार ओपनिंग हुई

शानदार ओपनिंग हुई3 / 9

फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले ही कमाई होने लगी थी. पेड प्रिव्यू शो में लगभग 43 करोड़ रुपए कमाए. इसके बाद पहले दिन फिल्म ने भारत में 102.55 करोड़ की कमाई की. यह पहले दिन का नेट कलेक्शन था.

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग4 / 9

यह कमाई बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी. दुनिया भर में पहले दिन की कमाई 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

विज्ञापन

वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़े

वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़े5 / 9

शुक्रवार को कलेक्शन थोड़ा गिरकर 80.72 करोड़ रहा, लेकिन शनिवार को फिर जोर पकड़ा और 113 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को 114.85 करोड़ की कमाई हुई. चार दिनों (प्रिव्यू समेत) में भारत में नेट कलेक्शन 454 करोड़ के आसपास पहुंच गया.

सांतवें दिन का कलेक्शन

सांतवें दिन का कलेक्शन6 / 9

फिल्म ने मंगलवार यानी 6वें दिन 56.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं आज सातवें दिन फिल्म ने 47.70 करोड़ की कमाई की है. पिछले कुछ दिनों से यह कमाई कम है, लेकिन फिल्म फिर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन

धुरंधर 2 का ग्रॉस कलेक्शन

 धुरंधर 2 का ग्रॉस कलेक्शन7 / 9

अगर धुरंधर 2 के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में (वर्ल्डवाइड ग्रॉस) कमाई 900 करोड़ से 950 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. ओवरसीज में भी फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा कमाए. यह आंकड़े सैकनिल्क जैसे ट्रैकर्स पर आधारित हैं.

1300 करोड़ का टारगेट पार होगा?

1300 करोड़ का टारगेट पार होगा?8 / 9

पिछले फिल्म धुरंधर ने 1300 करोड़ कमाए थे. यह आदित्य धर के लिए खुद की पुरानी फिल्म से उनकी नई फिल्म के सीक्वल का कॉम्पटीशन है. फिल्म की शुरुआत बहुत मजबूत रही है. अगर वीकडे में कलेक्शन स्थिर रहा और दूसरे हफ्ते में अच्छी बढ़ोतरी हुई तो 1300 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं लगता.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में9 / 9

फिल्म की लंबाई 229 मिनट है, लेकिन एक्शन सीक्वेंस और कहानी दर्शकों को बांधे रख रही है. इस मजेदार मूवी में आपको रणवीर सिंह के साथ साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन राम पाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे बेहतरीन कलाकार मिलेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन