क्या कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, UKO7 Rider बोले- बुरी खबर…

Anurag Dobhal Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है. अनुराग के शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर पा रहा है और वो बिल्कुल सुन्न पड़ गया है.

Anurag Dobhal

Anurag Dobhal. IMAGE CREDIT- Social Media

विज्ञापन

Anurag Dobhal Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल अभी भी ठीक नहीं हुए हैं. इस बीच अब अनुराग डोभाल ने खुद अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है, जिसके बाद यूके राइडर के फैंस टेंशन में हैं. साथ ही कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल है कि क्या अब अनुराग कभी चल पाएंगे. ऐसा खुद अनुराग का भी कहना है क्योंकि उन्होंने एक बुरी खबर शेयर की है.

अनुराग डोभाल ने शेयर किया अपडेट

दरसल, अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे शेयर करते हुए लिखा है कि सम बेड न्यूज. इसके अलावा अनुराग ने इंस्टाग्राम पर ही एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसको शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन में लिखा है कि जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं.

विज्ञापन

दर्द में अनुराग

वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में अनुराग दर्द से कराहते नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके शरीर पर सर्जरी के निशान भी देखें जा सकते हैं. वीडियो में अनुराग कह रहे हैं कि मैं कुछ अपडेट देना चाहता हूं और वो ये है कि ये वारा पैर (राइट पैर) पूरी तरह से सर्जरी की वजह से सुन्न हो चुका है. मैं इसको हिला भी नहीं पा रहा हूं.

क्या बोले अनुराग?

अनुराग ने आगे कहा कि मुझे नहीं कि क्या ठीक होगा, कैसे ठीक होगा? वहीं, अब अनुराग का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस और चाहने वाले भी परेशान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट्स में अपना रिएक्शन देते हुए चिंता जाहिर की है.

परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की. इस हादसे के बाद मामला बेहग गंभीर हो गया था और हर कोई अनुराग को लेकर टेंशन में था. इसके बाद अनुराग के भाई कलम ने भी पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया था. अब देखने वाली बात होगी कि क्या परिवार और अनुराग के बीच सब ठीक होता है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ