---विज्ञापन---

‘हैवान’ में अक्षय कुमार को कैसे मिला विलेन का रोल? ‘भूत बंगला’ के डायरेक्टर ने किया खुलासा

अक्षय कुमार इन दिनों 'भूत बंगला' को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. वहीं अब अक्षय कुमार 'भूत बंगला' के बाद 'हैवान' मूवी में नजर आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं. चलिए आपको भी बताते हैं 'हैवान' में अक्षय कुमार को कैसे रोल मिला?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस फिल्म में एक्टर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है. फिल्म की स्टारकास्ट ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में जुटी है. इसके साथ ही अक्षय कुमार प्रियदर्शन की अगली फिल्म ‘हैवान’ में भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने रिवील किया है कि अक्षय कुमार को ‘हैवान’ में नेगेटिव रोल कैसे मिला? चलिए आपको भी बताते हैं प्रियदर्शन ने क्या कुछ कहा?

कैसे मिला रोल?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ में 16 साल बाद एक साथ काम करने वाले हैं. वहीं इस फिल्म के बाद दोनों अगली फिल्म ‘हैवान’ में नजर आने वाले हैं. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार विलेन का रोल निभा रहे हैं. हाल ही में प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि अक्षय कुमार को ये रोल कैसे मिला. डायरेक्टर ने कहा, ‘अक्षय और मैं जब ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहे थे तो तब उन्होंने मुझसे रोल मांगा था.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, UKO7 Rider बोले- बुरी खबर…

‘हैवान’ में कैसे विलेन बने अक्षय कुमार?

प्रियदर्शन ने कहा कि ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने मुझसे पूछा कि आप आगे क्या कर रहे हो? तो मैंने उन्हें ‘हैवान’ फिल्म के बारे में बताया और कहा कि मुझे इस फिल्म के लिए विलेन नहीं मिल रहा है. इस पर अक्षय ने मुझसे कहा कि ये रोल वो कर सकते हैं. बस ऐसे ही अक्षय को ‘हैवान’ का विलेन वाला रोल मिल गया. प्रियदर्शन ने आगे कहा कि इसकी खास बात ये है कि विलेन के लिए एक्टर को ढूंढने के लिए हमें कोई लंबी-चौड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहले डिवाइडर पर चढ़ी कार, फिर पलटी… 30 साल की एक्ट्रेस Harshil Kalia की एक्सीडेंट में मौत

अक्षय कुमार ने भी किया था खुलासा

वहीं प्रियदर्शन से पहले अक्षय कुमार भी अपने इस रोल पर बात कर चुके हैं. एक्टर ने बताया था कि जब वो विलेन के रोल की तलाश में थे, तभी उन्हें ये रोल ऑफर हुआ. अक्षय ने भी कहा था कि प्रियदर्शन विलेन के किरदार के लिए एक्टर ढूंढ रहे थे और मैंने उन्हें कहा कि ये रोल मैं कर सकता हूं, बस फिर क्या था ऐसे ये रोल मेरी झोली में आ गिरा. बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सैफ अली खान और साउथ एक्टर मोहनलाल भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 25, 2026 01:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola