ईरान की वो 5 फिल्में...जिसे देखने के बाद भूल जाएंगे हॉलीवुड-बॉलीवुड, दो मूवीज ने तो जीता ऑस्कर

Best Iranian Movies: ईरान में अभी जंग का माहौल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईरान सिर्फ अपने जज्बे के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसकी 2 फिल्मों ने तो ऑस्कर अवॉर्ड तक अपने नाम किया है.

Best Iranian movies to watch
1 / 7
Best Iranian movies to watch

ईरान में अभी जंग का माहौल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईरान सिर्फ अपने जज्बे के लिए ही नहीं बल्कि अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसकी 2 फिल्मों ने तो ऑस्कर अवॉर्ड तक अपने नाम किया है.

विज्ञापन

ईरानी सिनेमा की बेहरीन फिल्में

ईरानी सिनेमा की बेहरीन फिल्में2 / 7

ईरानी सिनेमा दुनिया को सच्ची कहानियां, गहरी भावनाएं और सरल लेकिन दमदार फिल्में देता है. ये फिल्में एक्शन या बड़े बजट पर नहीं, बल्कि इंसानी रिश्तों, संघर्ष और जीवन की सच्चाई पर टिकी हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बेहतरीन ईरानी फिल्मों के बारे में. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Children of Heaven

Children of Heaven3 / 7

यह फिल्म (Children of Heaven) 1997 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म दो भाई-बहन की कहानी है. फिल्म में बहन के जूते खो जाते हैं और भाई उन्हें स्कूल में शेयर करता है. गरीबी के बावजूद बच्चों की मुस्कान और एक-दूसरे के लिए प्यार दिल छू लेता है. इस फिल्म ने ऑस्कर में नामांकन पाया था. कोई बड़ा सितारा नहीं, कोई गाना नहीं, फिर भी यह पूरी दुनिया को भावुक कर देती है. (Credit- Pinterest)

A Separation

A Separation4 / 7

यह फिल्म (A Separation) 2011 में रिलीज हुई थी. यह पहली ईरानी फिल्म है जिसने पहला ऑस्कर जीता है. निर्देशक असगर फरहादी ने इसे बनाया. कहानी एक पति-पत्नी के अलग होने की है, जिसमें परिवार, कानून और नैतिक सवाल उलझ जाते हैं. हर किरदार सही और गलत के बीच फंसा दिखता है. अभिनय इतना असली है कि लगता है असली जीवन का हिस्सा देख रहे हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

The Salesman

The Salesman5 / 7

यह फिल्म (The Salesman) 2016 में रिलीज हुई. यह फिल्म फरहादी की दूसरी ऑस्कर विजेता फिल्म थी. यह एक थिएटर अभिनेता दंपति की कहानी, जहां घर में एक घटना उनके रिश्ते को हिला देती है. फिल्म में अपराध, सम्मान और माफी जैसे मुद्दे बड़े ही सलीके से दिखाए गए हैं. (Credit- Pinterest)

Taste of Cherry

Taste of Cherry6 / 7

यह फिल्म (Taste of Cherry) 1997 में रिलीज हुई थी. इसमें अब्बास किरोस्तामी एक आदमी की कहानी है जो मौत की तलाश में है. वह किसी को ढूंढता है जो उसे दफनाने में मदद करे. फिल्म धीमी है लेकिन जीवन, मौत और उम्मीद पर गहरी सोच देती है. इसमें ईरानी पहाड़ियों की खूबसूरती और सादगी फिल्म को यादगार बना देते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Baran

Baran7 / 7

फिल्म (Baran) 2001 में आई थी. इसमें माजिद मजीदी के एक निर्माण स्थल पर काम करने वाले लड़के और एक अफगान लड़की की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में लड़की लड़के का भेष बनाकर काम करती है. यह फिल्म प्यार, मदद और इंसानियत की मिसाल है. पानी की बूंदों जैसी सरल लेकिन गहरी भावनाएं दिखाई गई हैं. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन