Emraan Hashmi Movies: रोमांस, थ्रिलर और एक्शन से भरी वो 5 फिल्में...जिसने इमरान हाशमी को बनाया Kissing King, सुरीले गानों ने लगाए चार चांद
Best Movies of Emraan Hashmi: इमरान हाशमी का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर आज हम उनकी उन 5 फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने उन्हें Kissing King बना दिया. आज वो फिल्में इमरान की वजह से काफी फेमस हैं. और उसके गाने और भी ज्यादा फेमस हैं.

इमरान हाशमी का जन्मदिन
2 / 9आज यानी 24 मार्च, 1979 को इमरान हाशमी का जन्म हुआ था. इस बार वे अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी पहली फुटपाथ थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वे महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भतीजे हैं. (Credit- Pinterest)
इमरान हाशमी की फिल्में
3 / 9इमरान हाशमी की फिल्में आज भी लोग याद रखते हैं. उन्हें Kissing King कहा जाता है. उनकी फिल्मों में रोमांस, किसिंग सीन्स, थ्रिलर और अच्छे गाने हमेशा हिट रहे हैं. साधारण कहानी के साथ भी उनकी फिल्में दर्शकों को जोड़ती रही है. आइए जानते हैं उनकी पांच ऐसी फिल्में, जिन्होंने उन्हें स्टार बना दिया. (Credit- Pinterest)
मर्डर
4 / 9यह फिल्म 2004 में आई थी, जो इमरान की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. मल्लिका शेरावत के साथ उनकी केमिस्ट्री का काफी पसंद किया था. फिल्म का गाना “भीगे होंठ तेरे” आज भी सुना जाता है. इस फिल्म ने इमरान को किसिंग किंग का टैग दे दिया. दर्शक थ्रिलर और रोमांटिक सीनों के लिए दीवाने हो गए. (Credit- Pinterest)
जन्नत
5 / 9यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी. इसमें इमरान ने मैच फिक्सिंग करने वाले युवक का किरदार निभाया था. फिल्म में पायल रोहतगी के साथ उनके बेहतरीन रोमांस था. इसमें आपको एक्शन और थ्रिलर का भी टेस्ट मिलेगा. गाने जैसे “हां तू है” और “जन्नत जन्नत” सुपरहिट हुए. इस फिल्म ने दिखाया कि इमरान सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि गंभीर रोल भी अच्छे से निभा सकते हैं. (Credit- Pinterest)
मर्डर 2
6 / 9जैकलीन फर्नांडीज के साथ इमरान की यह फिल्म 2011 में आई थी. यह फिल्म सीरियल किलर की कहानी पर आधारित है. इसमें एक्शन, थ्रिलर और रोमांस का अच्छा बैलेंस है. गाने भी काफी पॉपुलर हुए. किसिंग सीन तो थे ही, लेकिन कहानी ने फिल्म को यादगार बना दिया. दर्शकों को अंत तक सस्पेंस में रखा. (Credit- Pinterest)
अवारापन
7 / 9इमरान की ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान की सबसे बेस्ट एक्टिंग मानी जाती है. इसमें वे एक गैंगस्टर के वफादार साथी का रोल करते हैं, जो उसके बॉस की प्रेमिका से प्यार कर बैठता है. थ्रिलर और ट्रेजेडी दोनों हैंय कोई बड़ा किसिंग सीन नहीं, लेकिन इमोशनल डेप्थ बहुत है. फिल्म के गाने भी सुरीले हैं. इस फिल्म ने साबित किया कि इमरान सिर्फ किसिंग किंग नहीं, अच्छे एक्टर भी हैं. (Credit- Pinterest)
राज 3
8 / 9राज 3 फिल्म 2012 में आई थी. इसमें इमरान के साथ बिराशा बसु थी. यह फिल्म सुपरनैचुरल थ्रिलर थी, जिसमें इमरान ने फिल्म के डायरेक्टर का रोल निभाया था. किसिंग सीन और रोमांटिक मोमेंट्स के साथ डरावने सीन भी हैं. गाने जैसे “माही” ने चार चांद लगा दिए. फिल्म में एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स भी शानदार थे. (Credit- Pinterest)
इमरान हाशमी का काम
9 / 9इन फिल्मों ने इमरान हाशमी को अलग पहचान दी. रोमांस से भरे किसिंग सीन, थ्रिलर की टेंशन और सुरीले गानों ने उनकी फिल्मों को यादगार बना दिया. आज भी ये फिल्में लोग देखते और एंजॉय करते हैं. हाल ही में आई फिल्म हक में भी इमरान का बेहतरीन काम देखा गया है. (Credit- Pinterest)