Jio Hotstar पर भयंकर ट्रेंड कर रही 6 एपिसोड वाली सीरीज, हफ्तों तक याद रहेगी दिव्या दत्ता की रूह कंपा देने वाली एक्टिंग

Divya Dutta Chiraiya Web Series: Jio Hotstar पर इस समय दिव्या दत्ता के ये धमाकेदार सीरीज काफी ज्यादा ट्रेडिंग है. हर कोई इसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहा है. धुरंधर 2 के क्रेज के बावजूद इस सीरीज के बारे में बहुत सुगबुगाहट है. आइए जानते हैं.

Chiraiya Web Series Jio Hotstar
1 / 9
Chiraiya Web Series Jio Hotstar

विज्ञापन

Jio Hotstar पर ट्रेडिंग सीरीज

Jio Hotstar पर ट्रेडिंग सीरीज2 / 9

Jio Hotstar पर कई ट्रेडिंग सीरीज और फिल्में मौजूद हैं, जो आपको असली सिनेमा से रूबरू करा सकती हैं. मजबूत कहानी और एक्टिंग के साथ दर्शकों का फुल मनोरंजन होता है. इसी बीच दिव्या दत्ता की भी एक ड्रामा सीरीज काफी सुर्खियां बटोर रही है.

विज्ञापन

चिरैया सीरीज

 चिरैया सीरीज3 / 9

Jio Hotstar पर 20 मार्च 2026 को रिलीज हुई नई सीरीज चिरैया अभी भयंकर ट्रेंड कर रही है. ये सिर्फ 6 एपिसोड की छोटी सीरीज है, लेकिन हर एपिसोड लगभग 30-45 मिनट का है. पूरी सीरीज एक साथ उपलब्ध है, इसलिए आप आसानी से binge-watch कर सकते हैं.

चिरैया की कहानी

चिरैया की कहानी4 / 9

इस सीरीज की कहानी लखनऊ के एक पारंपरिक परिवार की है, जो बहुत ही साधारण लगती है, लेकिन अंदर से गहरी समस्याओं से भरी हुई है. कमलेश यानी दिव्या दत्ता परिवार की बड़ी बहू हैं. वे हमेशा घर संभालती हैं, पति की इज्जत करती हैं और परिवार की परंपराओं का पालन करती हैं. उनका देवर अरुण (सिद्धार्थ शॉ) उनके लिए बेटे जैसा है.

विज्ञापन

कहानी में भयंकर ड्रामा

कहानी में भयंकर ड्रामा5 / 9

लेकिन जब अरुण की शादी पूजा यानी प्रसन्ना बिष्ट से होती है, तो पहली रात ही सब कुछ बदल जाता है. पूजा को अपनी शादी की पहली रात में जबरदस्ती (अंग्रेजी में मैरिटल रेप) का सामना करना पड़ता है. ये दृश्य बहुत ही असहज और सोचने पर मजबूर करने वाला है.

कमलेश की उलझनें

कमलेश की उलझनें6 / 9

कमलेश पहले तो समझ नहीं पातीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि शादी का मतलब सहमति नहीं होता. परिवार में पितृसत्ता कितनी गहरी जड़ें जमाए हुए है, ये सीरीज दिखाती है. कमलेश को फैसला करना पड़ता है कि क्या वे पुरानी सोच को छोड़कर पूजा का साथ देंगी?

विज्ञापन

दिव्या दत्ता की जबरदस्त एक्टिंग

दिव्या दत्ता की जबरदस्त एक्टिंग7 / 9

दिव्या दत्ता ने कमलेश का रोल इतना अच्छा निभाया है कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वे एक साधारण गृहिणी से शुरू होकर धीरे-धीरे मजबूत और जागरूक महिला बनती हैं. कई रिव्यू में कहा गया है कि दिव्या दत्ता की एक्टिंग रूह को छू जाती है और हफ्तों तक याद रहती है. वहीं संजय मिश्रा भी ससुर के रोल में कमाल कर गए हैं.

क्यों देखें ये सीरीज?

क्यों देखें ये सीरीज?8 / 9

चिरैया मैरिटल रेप और सहमति जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करती है, जो हमारे समाज में अक्सर छुपाए जाते हैं. ये सीरीज सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़ा मैसेज देती है कि शादी कोई लाइसेंस नहीं है. क्योंकि हर रिश्ते में सहमति जरूरी है.

विज्ञापन

समाज के लिए संदेश

समाज के लिए संदेश9 / 9

कहानी थोड़ी मेलोड्रामेटिक लग सकती है, लेकिन दिव्या दत्ता की परफॉर्मेंस इसे मजबूत बना देती है. अगर आप सोशल ड्रामा पसंद करते हैं जो सोचने पर मजबूर करे, तो चिरैया जरूर देखें. यह सीरीज आपको पितृसत्ता समाज से जुड़े कई काले चेहरों से रूबरू कराएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन