हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: मानुषी छिल्लर-शंकर महादेवन ने बांधा समा, भारत को हैंडओवर हुआ कॉमनवेल्थ फ्लैग

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:14 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी. डॉक्टर ने उन्हें डेढ़ महीने (6 हफ्ते) का बेड रेस्ट की सलाह दी थी. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद हेल्थ अपडेट शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:21 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' फिल्म इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में जमकर कोहराम मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने मंडे को कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

21:26 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: ‘लेनिन’ कब और कहां होगी स्ट्रीम?

साउथ सुपरस्टार अखिल अक्कीनेनी की हालिया रिलीज फिल्म 'लेनिन' अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी को सिनेमाघरों में भरपूर प्यार मिला है. आइए जानते हैं कि यह मूवी ओटीटी कब और कहां रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

20:41 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर जल्द आ रही है 8 एपिसोड की ये सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज

अगर आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज या फिल्म तलाश रहे है, तो आपको हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो जल्दी ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:46 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई Thar Roxx

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक नई महिंद्रा Thar Roxx स्टार एडिशन अपने लिए खरीदी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो हुआ वायरल

19:04 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने Alliance में सुनाई जेल के दिनों की दर्दनाक कहानी

बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने 'एलायंस' में आए थे. भाईजना ने शो के कंटेस्टेंट्स के सामने उन दिनों को याद किया जब वो जेल में थे. चलिए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कुछ कहा है? पढ़िए पूरी खबर...

18:01 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम' की भी बाप है ये 2 घंटे 21 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म

आज हम आपके लिए एक ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर मूवी लेकर आए हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस मूवी की कहानी और क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि यह आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:08 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर्स के बाद अब OTT पर आएगी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'!

हॉलीवुड के डायरेक्टर डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. फिल्म को भारतीय दर्शक भी पसंद कर रहे हैं. वहीं अब लोग यह भी जानना चाहते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब आएगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:07 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज

OTT पर हर महीने फिल्में-सीरीज रिलीज की जाती है, जिसका दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आते हैं. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई नया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे, जो अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

15:02 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: Jennifer Winget ने दिखाई हल्दी की झलक, शेयर किया अनसीन वीडियो

पॉपुलर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की हल्दी सेरेमनी की अनसीन वीडियो शेयर की है, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है? पढ़ें पूरी खबर...

14:08 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 370 बिरयानी विवाद के बाद पहली बार लाइव शो में स्टेज पर आए Pranit More

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने शो में नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो लोगों से बात करते हुए इमोशनल नजर आए. पढ़ें पूरी खबर...

13:05 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: Kangana Ranaut ने Gen Z को दी सलाह, क्या बोलीं एक्ट्रेस?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस के बयानों की चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

12:39 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: जॉर्जे फुमहिरुन का निधन, 20 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

बीएल रियलिटी शो बॉयज वाइब के एक्टर जॉर्जे फुमहिरुन का निधन हो गया है. खबरों के अनुसार, सिर्फ 20 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सोशल मीडिया पर फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

12:12 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: Ramayana में कौन हैं मांडवी, किसने निभाया सीता की बहन का किरदार?

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से इसकी लगातार चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म में माता सीता की बहन का किरदार कौन निभा रहा है? पढ़ें पूरी खबर...

11:06 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: सनी देओल की वो फिल्म, जो 2.5 करोड़ में बनी और 20 करोड़ कमाए

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल हमेशा की एक फिल्म ऐसी भी है, जिस पर कोई पैसा नहीं लगाना चाहता था, लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तो इसने बवाल काट दिया था. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

10:02 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 1991 में आई वो फिल्म, जिसके कैमियो में छा गया था सुपरस्टार

आज हम आपको 35 साल पुरानी उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके सिर्फ एक गाने ने दर्शकों का दिल जीता था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म थी? पढ़ें पूरी खबर...

09:07 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: The Odyssey ने 17वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, कितना हुआ टोटल कलेक्शन?

क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित टॉम हॉलैंड की फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म की रिलीज को 17 दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी कमाई जारी है. पढ़ें पूरी खबर...

07:55 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: कॉमेडी का किंग है ये स्टार, पहचाना?

हर इंसान अपनी लाइफ में अलग स्ट्रगल करता है. आज हम आपको सुनील ग्रोवर के संघर्ष के बारे में बता रहे हैं. आज सुनील का जन्मदिन है इस मौके पर उनके शुरुआती दिनों का सफर और मुश्किलों के बारे में जान लेते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

06:57 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म ने 4 दिन में किया 250 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन

टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को भारत में रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार कमाई कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...

06:27 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: मानुषी छिल्लर-शंकर महादेवन ने बांधा समा, भारत को हैंडओवर हुआ कॉमनवेल्थ फ्लैग

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने रविवार रात ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह के दौरान एक शानदार डांस परफॉर्म किया. अहमदाबाद 2030 में होने वाले खेलों के लिए, राष्ट्रमंडल ध्वज और बैटन भारत को सौंप दिया गया, जिसका प्रतिनिधित्व मंच पर नीरज चोपड़ा, पीटी उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने किया है. क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन और 2017 मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की परफॉर्मेंस देख हर कोई खुश हो गया.

06:22 (IST) 03 Aug 2026

Entertainment News LIVE: Sonal Chauhan ने शेयर की ग्लैमरस फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार

सोनल चौहान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिर्जापुर' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा शब्द कैप्शन में लिखा है. सोनल चौहान की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि इश्क.

23:47 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' vs 'धमाल 4', जानें किसने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने 24 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं साउथ सुपरस्टार विजय की मूवी ‘जन नायकन’ भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. आज हम आपको दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

23:25 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'हैवान' में होगा अक्षय कुमार का कैमियो?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में कैमियो करते हुए नजर आएंगे.

22:52 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ चौथे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' धमाल मचा रही है. यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी चौथे दिन कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:10 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने इंस्टा पर शेयर की फोटो

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है. 

21:18 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां मौजूद है, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है. इन एक्ट्रेस को लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट भी मिलता है. आज हम आपको 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

20:39 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर-बोमन ईरानी ने Gen Z ट्रेंड पर बनाया वीडियो, हुआ वायरल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर और बोमन ईरानी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक्टर्स ने Gen Z के ट्रेंडिंग सॉन्ग 'तेरी गलियों में मोहब्बत होगी'

19:47 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर गर्दा उड़ा रही 135 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर

आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसका हर सीन आपको हैरान कर देगा. यह फिल्म आपको अंत तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देगी. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:03 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'बंटवारा 1947' प्रमोशन में छलका सनी देओल का दर्द, बोले- 'गदर 2' से पहले नहीं मिल रहा था काम

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी पाजी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 'गदर 2' ने कैसे उनकी जिंदगी को बदला है. पढ़िए पूरी खबर...

18:09 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई FIR!

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने FIR भी दर्ज कराई है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला? पढ़िए पूरी खबर...

17:23 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: दोस्ती का असली मतलब सिखाती हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में

आप देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. बॉलीवुड में भी कई सारी फिल्में बनी है, जिसमें दोस्ती और प्यार के रिश्ते को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है. चलिए जानते हैं मूवीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:09 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: दुबई में क्यों रहते हैं विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन?

एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बॉलीवुड सुपरस्टार विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल पूछा कि देश में सब अच्छा है और वे पीएम मोदी से इतना प्यार करते हैं, तो फिर दुबई में क्यों रहते हैं. राज ठाकरे का यह बयान काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

14:56 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर में परोसा खाना

असम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के लिए रणदीप हुड्डा खुद असम पहुंचे हैं. एक्टर ने पीड़ितों के लिए लंगर में अपने हाथों से खाना परोसा. सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

14:28 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 के फिनाले वीक में पहुंचे ये 8 कंटेस्टेंट्स

शो के फिनाले में 8 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री कर ली है और विनर बनने की रेस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. टॉप 8 कंटेस्टेंट्स में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हरशद चोपड़ा, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चमोला, राम कपूर और वरुण यादव शामिल हैं.

14:03 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: पामेला सेरेना का भी 'लॉक अप 2' से कटा पत्ता

'लॉक अप 2' से पामेला सेरेना भी आउट हो गई हैं. पामेला सेरेना के एविक्शन ने भी ऑडियंस को शॉक्ड कर दिया है. बता दें पामेला का हाल ही में वरुण यादव के साथ शो में तगड़ा झगड़ा हुआ था.

13:38 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 7 एपिसोड्स की सीरीज ने Prime Video पर उड़ाया गर्दा

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आदर्श बाल विद्यालय' है. 7 एपिसोड्स की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 24 जुलाई को रिलीज हुई थी और अभी ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. पढ़िए पूरी खबर

13:00 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर भारत में छाईं ये 5 फिल्में

नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में तहलका मचा रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें इक्का, गट्टा कुश्ती 2, पेद्दी, कॉन सिटी और राव बहादुर जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:53 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 के फिनाले के करीब आकर एविक्ट हुआ ये कंटेस्टेंट

जजमेंट डे पर एक ऐसी कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आकांक्षा चौधरी 'लॉक अप 2' से एविक्ट हो गई हैं. आकांक्षा के एविक्शन का ऐलान फराह खान और रितेश देशमुख ने किया. पढ़िए पूरी खबर

11:32 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: अरुण गोविल से पहले इस एक्टर ने दिया था 'दशरथ' का ऑडिशन

'रामायण' में अरुण गोविल 'दशरथ' का किरदार निभा रहे हैं. वहीं अरुण गोविल से पहले 'दशरथ' के रोल का ऑडिशन अजिंक्या देव ने दिया था. अजिंक्या देव ने हाल ही में मिड-डे से बातचीत करते हुए खुद खुलासा किया है.

10:45 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने वाली इस फिल्म का नाम 'राव बहादुर' है. इस फिल्म को मेकर्स ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया है और ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर के साथ-साथ कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

10:13 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में धमाल मचाएंगे ये 13 कंटेस्टेंट्स

'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर बीती रात कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर हुआ. प्रीमियर से सभी कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हुए शो में एंट्री की. शो में रुबीना दिलैक से लेकर सोशल मीडियां इंफ्लुएंसर ओरी तक ने एंट्री की है. पढ़िए पूरी खबर

09:38 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हुआ आगाज

'खतरों के खिलाड़ी' रियलिटी शो कलर्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो गया है. शो का प्रीमियर बीती रात हुआ. वहीं इस शो को हर बार की तरह रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो में टीवी के जाने-माने सितारे खतरों से लड़ते नजर आने वाले हैं.

09:11 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर छाई 'ठुकरा के मेरा प्यार 2'

जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज की तारीफ चारों तरफ हो रही है. फैंस भी इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं. वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

08:32 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'कॉकटेल 2' कब और किस OTT पर होगी रिलीज?

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर छाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कॉकटेल 2' फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में दोस्ती और प्यार की कहानी देखने को मिलेगी. पढ़िए पूरी खबर

08:05 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: युविका चौधरी ने किस फिल्म से किया था डेब्यू

फराह खान के डायरेक्शन में बनी 'ओम शांति ओम' से युविका चौधरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 'ओम शांति ओम' में युविका स्क्रीन पर शाहरुख खान के साथ भी दिखाई दी थीं. इस फिल्म ने युविका के करियर में चार चांद लगा दिया और वो इंडस्ट्री में काफी फेमस भी हुईं. पढ़िए पूरी खबर

07:33 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' ने अब तक कितनी की कमाई?

थलपति विजय की फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.80 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 36.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो 10वें दिन फिल्म के शोज 4,202 रहे. 10 दिनों में भारत में अब तक 164.90 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 192.50 करोड़ है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 280.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

06:58 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: युविका चौधरी का बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. उत्तर प्रदेश की रहने वालीं युविका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में 'जी सिने स्टार्स की खोज' से की थी. वहीं बाद में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' से एक्ट्रेस ने फिल्मों में एंट्री की थी और इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था.

06:43 (IST) 02 Aug 2026

Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी पहुंचीं नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी नेपाल में समय बिता रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो नेपाल के फेमस पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का आर्शीवाद ले रही हैं. एक्ट्रेस ने इस फोटो में पीले कलर का सूट पहना है और गले में माला डाली हुई है. वहीं भगवान शिव के मंदिर में एक्ट्रेस हाथ जोड़े खड़ी हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये फोटो काफी वायरल हो रहा है. फैंस एक्ट्रेस के इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं.

Entertainment News: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने रविवार रात ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह के दौरान एक शानदार डांस परफॉर्म किया. अहमदाबाद 2030 में होने वाले खेलों के लिए, राष्ट्रमंडल ध्वज और बैटन भारत को सौंप दिया गया, जिसका प्रतिनिधित्व मंच पर नीरज चोपड़ा, पीटी उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने किया है. क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन और 2017 मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की परफॉर्मेंस देख हर कोई खुश हो गया.

युविका चौधरी का बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. उत्तर प्रदेश की रहने वालीं युविका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में ‘जी सिने स्टार्स की खोज’ से की थी. वहीं बाद में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ से एक्ट्रेस ने फिल्मों में एंट्री की थी और इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था.

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan BO Collection: 10वें दिन बढ़ी ‘जन नायकन’ की रफ्तार, दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर छापे करारे नोट

विज्ञापन

‘जन नायकन’ ने अब तक कितनी की कमाई?

थलपति विजय की फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.80 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 36.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो 10वें दिन फिल्म के शोज 4,202 रहे. 10 दिनों में भारत में अब तक 164.90 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 192.50 करोड़ है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 280.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. बहुत जल्द फिल्म का ये आंकड़ा 300 करोड़ पार पहुंच जाएगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola