CJP पर कांग्रेस का बड़ा यू-टर्न! अभिजीत दीपके को दिया था राहुल गांधी की 'हाई टी' का न्योता; प्रशांत भूषण बने थे मध्यस्थ

कांग्रेस के रुख में बदलाव का पहला संकेत उस दिन मिला. जब राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे सभी विरोध-प्रदर्शन असल में एक ही विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा हैं.

Abhijeet Dipke, rahul gandhi, yogendra yadav, prashant Bhushan, CJP protests, CJP protests delhi, Rahul Gandhi, Congress CJP outreach, Congress CJP ties, Saurav Das, Ashutosh Ranka

CJP को कांग्रेस नेतृत्व का एक बड़ा धड़ा अब तक आम आदमी पार्टी की 'बी-टीम' की नजर से देखता था. (Image - ANI)

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने अपने रुख में बड़ा बदलाव किया है. अब तक कॉकरोच जनता पार्टी से दूरी बनाए रखने वाली कांग्रेस ने आगे बढ़कर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके राहुल गांधी की ‘हाई टी’ का न्योता भेजा था.

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कांग्रेस ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण से मध्यस्थ की भूमिका निभाने और दिपके से संपर्क करने का आग्रह किया. प्रशांत भूषण के करीबी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से संपर्क करने का अनुरोध आया तो था लेकिन दीपके महाराष्ट्र में थे. वहीं, जंतर-मंतर पर अचानक विरोध प्रदर्शन करने के चलते CJP के वरिष्ठ नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे पुलिस हिरासत में थे. हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों का दावा है कि संपर्क किया गया था लेकिन दिपके ने इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई.

विज्ञापन

क्यों बदला कांग्रेस का रुख?

CJP को कांग्रेस नेतृत्व का एक बड़ा धड़ा अब तक आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’ की नजर से देखता था. कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया से उभरी थी. इसके ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद जुलाई में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.

विज्ञापन

इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 10 अक्टूबर को CJP ने दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया था. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी थी. इसके बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे थे. दीपके और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया था. वहीं, जंतर-मंतर पहुंचे करीब 7000 लोगों को हिरासत में ले लिया गया था. दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए थे और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था.

10 अक्टूबर के बाद सोमवार को कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट मार्च से कॉकरोच जनता पार्टी नदारद रही थी. हालांकि, राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया था.

विज्ञापन

कांग्रेस के रुख में बदलाव का पहला संकेत उस दिन मिला. जब राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे सभी विरोध-प्रदर्शन असल में एक ही विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा था, ‘कोई अलग-अलग विरोध-प्रदर्शन नहीं चल रहे हैं, बल्कि यह एक ही विरोध-प्रदर्शन है. हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं या किस संगठन से जुड़े हैं. अगर आप संविधान की रक्षा कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम कर रहे हैं तो हम आपके साथ हैं. हम आपका समर्थन करेंगे. आपकी मदद करेंगे और आपकी रक्षा करेंगे.’

विज्ञापन

बुधवार को जब जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के आरोप में CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तब भी राहुल गांधी उनके समर्थन में खुलकर उतरे. राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है. इसके लिए युवाओं को जेल भेजना कायरता का प्रमाण है.’

यह भी पढ़ें : किन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? मजिस्ट्रेट के तीनों को छोड़ने के आदेश

विज्ञापन

राहुल गांधी के रुख का स्वागत करते हुए अभिजीत दीपके ने अपने नेताओं की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनका धन्यवाद किया. साथ ही सीजेपी ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक और विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ