गंभीर चोट के बाद रश्मिका मंदाना ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी हैं एक्ट्रेस

मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी. डॉक्टर ने उन्हें डेढ़ महीने (6 हफ्ते) का बेड रेस्ट की सलाह दी थी. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

rashmika mandanna

Rashmika Mandanna ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही रश्मिका मंदाना को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई थी, जिससे उनके फैंस काफी निराश हुए थे. दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें भी आई थी, जिसे देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें 6 हफ्ते की बेड रेस्ट करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

हालांकि, आज अभिनेत्री ने खुद इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शायद उनके कूल्हे का टेंडन अलग हो गया था. इतना ही नहीं रश्मिका ने अपने दर्द और वो इससे किस तरह रिकवर कर रही हैं, इस बारे में जानकारी शेयर की है. इस जानकारी के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस की जल्द ठीक होने के लिए दुआएं कर रहे हैं.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने आज यानी 03 जुलाई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी हेल्थ अपडेट साझा की है. रश्मिका ने स्माइल करते हुए तस्वीरें पोस्ट की है और अपने हेल्थ अपडेट के बारे में खुलकर बात की है.’ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाय दोस्तो! चोट लगना काफी बुरा होता है और मुझे उम्मीद थी कि इस बारे में किसी को पता नहीं चलेगा. रश्मिका ने आगे लिखा, ‘मुझे माफ करना कि मैं गायब थी, लेकिन अब मै वापस आ गई हूं. ये चोट कुछ वक्त पहले लगी थी और ये मेरी लगातार तीसरी चोट है. मुझे सीखना चाहिए कि अपनी बॉडी को इंसान की तरह ही समझूं, न कि कोई मशीन की तरह…’

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मैं इस चोट को कैसे समझाऊं. आपको कूल्हे के दोनों तरफ 4 टेंडन होते हैं, जो पैर को कूल्हे के साथ जोड़ने का काम करते हैं. लेकिन मेरे दाहिने कूल्हे का 1 टेंडन अलग हो गया था. इसे जुड़ना काफी जरूरी है ताकि मैं अपना पैर वापस उठा सकूं. ये हादसा ‘Mysaa’ की शूटिंग के दौरान डांस शूट करते वक्त हुआ था. उन्होंने अपने फैंस को हौसला देते हुए आगे लिखा, चिंता मत करो, दर्द है, लेकिन ऐसा नहीं है कि बर्दास्त न किया जाए… बस यही बात है. लगता है भगवान मुझसे कह रहे हैं, कि अगर तुम पर छोड़ दिया जाए तो तुम कभी ब्रेक नहीं लोगी, इसलिए मैंने तुम्हारे लिए ब्रेक लगा दिया है. रश्मिका ने आगे यह भी कहा कि अगर कुछ हुआ, तो वो जल्दी ही अपडेट करेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ