1991 में आई वो फिल्म, जिसके कैमियो में छा गया था सुपरस्टार, बड़ा हिट निकला था मूवी का 1 गाना

Action Thriller Film: आज हम आपको 35 साल पुरानी उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके सिर्फ एक गाने ने दर्शकों का दिल जीता था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म थी?

Phool Bane Angaray

Phool Bane Angaray. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Action Thriller Film: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जिनकी चर्चा सालों बाद भी होती हैं. आज हम आपको 35 साल पुरानी उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें साउथ सुपरस्टार का छोटा-सा कैमियो था. साथ ही फिल्म के एक गाने तो बवाल ही काट दिया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? और कब रिलीज हुई थी?

विज्ञापन

फिल्म ‘फूल बने अंगारे’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो फिल्म कोई और नहीं नहीं बल्कि साल 1991 में आई केसी बोकाडिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ है. इस फिल्म से रेखा ने खूब प्यार लूटा था और हर तरफ उनकी चर्चा हो रही थी. 35 साल पहले आई इस फिल्म का एक गाना भी बेहद हिट हुआ था और लोगों ने उस गाने को बेहद प्यार दिया था.

विज्ञापन

’गोरी कबसे हुई जवान’ गाना

फिल्म के इस गाने की बात करें तो ये ’गोरी कबसे हुई जवान’ है. ये गाना शादियों में चार चांद लगाता है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से अमर बना दिया था. बता दें कि इस गाने में रेखा अपने हमसफर को अपनी जवानी की दुहाई दे रही है कि वो उसे अपने साथ ले जाए.

सुपरस्टार रजनीकांत का कैमियो

फिल्म में ये गाना शादी के मौके पर सेट किया गया था और यही वजह रही कि ये महिला संगीत और शादी के गीतों का हिस्सा बन गया. उस समय से लेकर आज भी कई शादियों में ये गाना सुनने को मिल जाता है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का कैमियो था. फिल्म में भले ही रजनीकांत का रोल छोटा था, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जीता था.

विज्ञापन

कास्ट और बजट

इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो इसमें रजनीकांत और रेखा के अलावा बीना, बिंदू, प्रेम चोपड़ा अहम किरदारों में थे. फिल्म में रेखा ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और उनके काम को बहुत पसंद किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौर में 2.15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ