---विज्ञापन---

थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाल मचाने आ रही है ‘लेनिन’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

साउथ सुपरस्टार अखिल अक्कीनेनी की हालिया रिलीज फिल्म 'लेनिन' अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी को सिनेमाघरों में भरपूर प्यार मिला है. आइए जानते हैं कि यह मूवी ओटीटी कब और कहां रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---

साउथ सुपरस्टार अखिल अक्कीनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ 10 जुलाई, 2026  को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हुआ है. यह एक माइथोलॉजिकल-एक्शन फिल्म है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. अखिल फिल्म लेनिन (Lenin) के जरिए बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की है और यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है.

हालांकि, अब फिल्म के मेकर्स ने इस मूवी की ओटीटी रिलीज डेट की भी ऐलान कर दिया है. आप भी फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार रहे थे, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘एक जॉब, कई खौफनाक राज…’, OTT पर आ रही है रोंगटे खड़े कर देने वाली 8 एपिसोड की ये सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज

‘लेनिन’ कब और कहां होगी रिलीज?

साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर नागार्जुन के बेटे एक्टर अखिल अक्कीनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ को सिनेमाघरों में लोगों ने काफी पसंद किया था. इतना ही नहीं दर्शक मूवी का ओटीटी पर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हालांकि, अब मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. बता दें कि यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर दस्तक देने वाली है. फिल्म 10 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. लेकिन अब यह मूवी 7 अगस्त ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई है. अगर आपने अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे 7 अगस्त को देखने का प्लान बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ’70 लोग, एक बाथरूम…’, सलमान खान ने Alliance में सुनाई जेल के दिनों की दर्दनाक कहानी

‘लेनिन’ स्टार कास्ट

‘लेनिन’ फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी जी5 ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि यह फिल्म हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी की नहीं. लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओटीटी पर कमाल कर पाती है या नहीं. क्योंकि फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ का बिजनेस किया था, वहीं मूवी ने दुनियाभर 70 करोड़ रुपये छाप डाले थे. ‘लेनिन’ में अखिल अक्किनेनी, भाग्यश्री बोर्से, सुनील, शिवाजी, ईश्वरी राव और रामकी ने अहम किरदार निभाया है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 03, 2026 09:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola