2 घंटे 25 मिनट की फिल्म ने काटा बवाल, 4 दिन में कर डाली 250 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई, जानें कलेक्शन

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 4: टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को भारत में रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार कमाई कर रही है.

Spider-Man: Brand New Day

Spider-Man: Brand New Day. image credit- social media

Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 4: टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. इंडियन फैंस में फिल्म के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर भी अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है और लगातार धमाकेदार कलेक्शन करने में लगी हुई है.

विज्ञापन

फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म अपने ओपनिंग डे से ही शानदार कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म की रिलीज को चार दिन हो गए हैं और इसने सिर्फ चार दिन में ही 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है, जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है ये जल्द ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है.

विज्ञापन

फिल्म का टोटल कलेक्शन

फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संड को 76.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए बड़ी बात है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 256.20 करोड़ रुपये हो गया है.

तीन दिन की कमाई

इस फिल्म के बीते तीन दिनों के कलेक्शन पर गौर करें, तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म के लिए लोगों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है और ये धांसू कमाई कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में ‘नो वे होम’ की घटनाओं के चार साल बाद पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) पूरी तरह अकेला पड़ चुका है. डॉक्टर स्ट्रेंज के स्पेल के बाद पूरी दुनिया उसे भूल चुकी है और पीटर न्यूयॉर्क के एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेले रहता है. अपनी पूरी जिंदगी स्पाइडर-मैन बनकर लोगों की मदद करने में लगा देता है.

कहां देखें?

फिल्म में वो अपने करीबियों को सुरक्षित रखने के लिए खुद उनसे दूर रहता है. इसी बीच न्यूयॉर्क पर एक नया खतरा मंडराने लगता है. मैक गार्गन उर्फ स्कॉर्पियन की वापसी होती है और हालात तब और मुश्किल हो जाते हैं, जब हल्क और पनिशर जैसे ताकतवर किरदार भी कहानी का हिस्सा बनते हैं. फिल्म की पूरी कहानी के लिए आप इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ