7 एपिसोड्स की सीरीज ने Prime Video पर उड़ाया गर्दा, 'पंचायत' को दे रही कड़ी टक्कर! क्या आपने देखी?

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर 7 एपिसोड की सीरीज ने कब्जा किया हुआ है. ये सीरीज 'पंचायत' को भी कड़ी टक्कर दे रही है. इसे आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

adarsh baal vidyalaya (5)
1 / 6

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर 7 एपिसोड्स की सीरीज धाक जमाए बैठी है. इस सीरीज में कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 'पंचायत' सीरीज को कड़ी टक्कर दे रही है. बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आदर्श बाल विद्यालय' है. 7 एपिसोड्स की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 24 जुलाई को रिलीज हुई थी और अभी ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अगर आप भी किसी नई सीरीज की तलाश में हैं तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 'आदर्श बाल विद्यालय' नाम के एक सरकारी स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है. प्रिसिंपल और टीचर्स इस स्कूल के 10वीं के छात्रों को बोर्ड्स में पास कराने के लिए पूरी मेहनत से पढ़ाते हैं. वहीं अगर इस स्कूल के सभी छात्र 10वीं में पास हो गए तो प्रिसिंपल को विदेश जाने का मौका मिलेगा.

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

विदेश जाने के लालच में प्रिसिंपल ज्ञानेश्वर बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देता. इस दौरान स्कूल के बच्चों की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं जिन्हें प्रिसिंपल अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेते हैं. वहीं कहानी में एक ट्विस्ट ऐसा आता है जहां प्रिसिंपल अपने लालच को त्याग देता है और बच्चों के भविष्य पर फोकस करता.

विज्ञापन

'पंचायत' को दे रही कड़ी टक्कर

'पंचायत' को दे रही कड़ी टक्कर5 / 6

वहीं ये सीरीज प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज 'पंचायत' को भी कड़ी टक्कर दे रही है. 'पंचायत' जैसी ही कॉमेडी इस सीरीज में भी देखने को मिलती है, जिसके बाद फैंस 'पंचायत' के साथ-साथ इस सीरीज के भी फैन हो गए हैं. वहीं इस सीरीज ने प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर कब्ज किया हुआ है.

सीरीज की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन, प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन