'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, चौथे दिन छप्पर फाड़ हुई कमाई

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ धमाल मचा रही है. यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी चौथे दिन कितने का कारोबार किया है.

Spider Man Brand New Day

Spider Man Brand New Day ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन?

टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेंडया स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spiderman Brand New Day) 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. यह मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर  60.60 करोड़ की बड़ी ओपनिंग की थी. टॉम हॉलैंड की फिल्म ने दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये छाप डाले थे. हालांकि, फिल्म को वीकेंड का काफी शानदार फायदा मिला है. इस हॉलीवुड फिल्म ने तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने तीन दिनों में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसके बाद से ही सब की नजर संडे पर टिकी हुई है. टॉम हॉलैंड के फैंस जानना चाहते है कि उनके फेवरेट एक्टर की मूवी ने चौथे दिन कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने चौथे दिन भारत में कितने का किया बिजनेस

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के लिए चौथा दिन काफी शानदार रहा है. फिल्म ने रविवार को खबर लिखे जाने तक 70.71 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. चौथे दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 26.34 करोड़, इंग्लिश में 37.92 करोड़ और तमिल भाषा में 3.41 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं फिल्म ने तेलुगू में 3.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आपको बता दें  कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने चार दिनों में 250.91 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. फिल्म की कमाई का आंकड़ा देर रात आने वाला है, जिसमें अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ स्टार कास्ट

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में टॉम हॉलैंड, जेंडाया के आलावा मार्क रफालो, जैकब बैटलन, सैडी सिंक और माइकल मांडो अहम भूमिका में नजर आए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ