1 / 6
Netflix Top 5 Trending Movies: अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए नई-नई फिल्मों की तलाश में हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग मूवीज को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में आपको एक्शन से लेकर कॉमेडी तक की डबल डोज मिलेगी. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों के चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
गट्टा कुश्ती 2

2 / 6
साउथ फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोल में हैं. दोनों सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं इस फिल्म को चेल्ला अय्यावु ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा.
पेद्दी

3 / 6
राम चरण की 'पेद्दी' भी इस लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में राम चरण के साथ-साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं फिल्म में एक्शन के साथ-साथ ड्रामा भी देखने को मिलेगा.
कॉन सिटी

4 / 6
अर्जुन दास और साक्षी वैद्य स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर छाई हुई है. ओटीटी पर इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अर्जुन दास और साक्षी वैद्य के साथ-साथ अन्ना बेन और योगी बाबू भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
राव बहादुर

5 / 6
वेंकटेश महा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में डार्क कॉमेडी देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सत्यदेव, विकास मुप्पला और दीपा थॉमस लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
इक्का

6 / 6
अक्षय खन्ना और बॉबी देओल स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर छाई हुई है. सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है. अक्षय खन्ना और बॉबी देओल के साथ-साथ इस फिल्म में दीया मिर्जा, संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम भी लीड रोल में हैं.