'दृश्यम' की भी बाप है ये 2 घंटे 21 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स देख भन्ना जाएगा माथा

आज हम आपके लिए एक ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर मूवी लेकर आए हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस मूवी की कहानी और क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि यह आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

Maharaja

Maharaja Film ओटीटी पर कहां देखें?

अगर आपको सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे बड़े पर्दे पर लोगों ने काफी पसंद किया था. यह मूवी 2024 में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 8.4 की शानदार रेटिंग दी गई थी. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘महाराजा’ स्टार कास्ट

हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, इस मूवी को देखने के बाद आपको ‘दृश्यम’ जैसी फिल्में भी फीकी लगने लगेगी. फिल्म में विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप, सचना नामिदास, ममता मोहनदास और अभिरामी ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी में की कहानी आपको कई हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस फिल्म का डायरेक्शन निथिलन समिनाथन ने किया है. इस मूवी की कहानी एक नाई और उसकी छोटी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. वहीं एक हादसे में उसकी पत्नी की जान चली जाती है. हालांकि, इस हादसे में उसकी बेटी एक कूड़ेदान की वजह से सुरक्षित बच जाती है.

विज्ञापन

‘महाराजा’ मूवी ओटीटी पर कहां देखें?

आपको बता दें कि यह व्यक्ति उस कूड़ेदान को काफी खास मानने लगता है और उसे “लक्ष्मी” नाम देकर अपने पास ले आता है. हालांकि, फिल्म में ट्विस्ट उस टाइम आता है, जब वो इंसान  पुलिस स्टेशन पहुंचकर “लक्ष्मी” (कूड़ेदान) के गायब होने की शिकायत दर्ज कराता है. शुरुआत में पुलिस इस मामले को काफी हल्का समझती है. लेकिन बाद में यह कहानी एक खतरनाक रहस्य का रूप ले लेती है, जो आखिरी तक फिल्म देखने पर लोगों को मजबूर कर देता है. हम जिस मूवी की जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ है. अगर आपन अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आप इसे Netflix पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ