'70 लोग, एक बाथरूम…', सलमान खान ने Alliance में सुनाई जेल के दिनों की दर्दनाक कहानी

बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने ‘एलायंस’ में आए थे. भाईजना ने शो के कंटेस्टेंट्स के सामने उन दिनों को याद किया जब वो जेल में थे. चलिए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कुछ कहा है?

Alliance

Alliance में सलमान खान ने क्या कहा?

सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे रिएलिटी शो ‘एलायंस’ में नजर आए थे. इस शो में भाईजान किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि शो के कंटेस्टेंट भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने आए थे. सलमान खान की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया था. दरअसल, किसी को भी अंदाजा नहीं था कि इस शो में सलमान खान की एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

कब होगा ‘एलायंस’ का ग्रैंड फिनाले?

आपको बता दें कि सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह Alliance शो से बाहर हो गई थी, जिसके बाद से ही सोहेल काफी टेंशन में थे. यही कारण है कि सलमान खान इस शो में भाई का सपोर्ट करने आए थे. हालांकि, शो में भाईजान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक ऐसे एक्सपीरियंस को शेयर किया, जिसे सुनते ही सोहेल खान समेत बाकी सारे कंटेस्टेंट भी भावुक हो गए थे. इस रिएलीटी शो का ग्रैंड फिनाले 7 अगस्त को प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा. सभी दर्शकों की नजर शो के फिनाले पर टिकी हुई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: अगस्त का पहला हफ्ता होगा दमदार, रिलीज हो रही हैं ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज

‘एलायंस’ में क्या बोले सलमान खान

सलमान खान हाल ही में ‘एलायंस’ (Alliance) रियलिटी शो में नजर आए है, जहा भाईजान ने जेल में बिताए अपने समय को याद किया और बताया कि जब वो जेल में थे, तो एक छोटी सी जगह पर 50 से 70 लोग रहते थे और एक ही टॉयलेट यूज करते थे. यह टॉयलेट इंडियन-स्टाइल का था, जिसमें छिपकलियां भी आ जाया करती थी.

विज्ञापन

सलमान खान क्यों गए थे जेल?

दबंग खान (सलमान खान) को काले हिरण और चिंकारा शिकार के मामले में 4 बार जेल जा चुके हैं. बता दें कि साल 1998 में तीन दिन तक हिरासत में रहे थे. हालांकि, साल 2006 में भाईजान को 6 दिनों के लिए जेल भी जाना पड़ा था. इतना ही नहीं 2007 में भी उन्हें 6 दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था. सलमान खान साल 2018 में दो दिन तक हिरासत में रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ