बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ‘बंटवारा 1947’ को सनी देओल काफी व्यस्त चल रहे हैं. वो लगातार फिल्म के प्रमोशन के लिए देश के अलग-अलग शहरों में ट्रैवल कर रहे हैं. इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 28 जुलाई को राजस्थान के जयपुर शहर के प्रसिद्ध राज मंदिर सिनेमा (Raj Mandir Cinema) थिएटर में हुआ था.
28 जुलाई को फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जयपुर के इस थिएटर में फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी, सनी देओल, शबाना आजमी और जावेद अख्तर नजर आए थे. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी पाजी पिता धर्मेंद्र का जिक्र करते हुए भावुक हो गए थे. वहीं आज यानी 02 अगस्त को पटना के सिटी सेंटर मॉल में स्थित PVR मॉल में एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था.
करण देओल ने क्या कहा?
सुपरस्टार सनी देओल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है. यह मूवी काफी शानदार बनी है. एक्टर ने यह भी कहा कि फिल्म में मेरे साथ मेरे बेटे करण देओल भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, करण देओल के अलावा अली फजल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म के बारे में बात करते हुए करण देओल ने कहा, ‘पापा के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है. उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन मैं नर्वस नहीं हूं.
सनी देओल ने दर्शकों से की अपील
वहीं फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सनी देओल ने दर्शकों से खास अपील भी की है. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह आपने ‘गदर 2′ को भरपूर प्यार दिया, उसी तरह इस फिल्म को भी अपना प्यार दें’. एक्टर ने इस बात का भी जिक्र किया कि मुझे गदर 2′ की सफलता के बाद ही फिल्में मिलना शुरू हुई है. उससे पहले फिल्में मिलना लगभग बंद ही हो गया था. ‘बंटवारा 1947’ फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.