Ramayana में कौन हैं मांडवी, आखिर किसने निभाया सीता की बहन का किरदार? जानें डिटेल्स

Who is Riya Kapoor: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आने के बाद से इसकी लगातार चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म में माता सीता की बहन का किरदार कौन निभा रहा है?

Riya Kapoor

Riya Kapoor. image credit- social media

Who is Riya Kapoor: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर आने के बाद इसके कई किरदारों को लेकर चर्चा हुई. उन्हें में से एक है माता सीता की बहन मांडवी का किरदार. आइए जानते हैं कि इस फिल्म में ये रोल कौन निभा रहा है?

विज्ञापन

कौन निभा रहा मांडवी का किरदार?

दरअसल, जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों ने इसके किरदारों पर गौर किया. मांडवी को लेकर शुरुआत में कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि ट्रेलर में दिख रही अभिनेत्री सुरभि दास हैं. हालांकि, बाद में ये साफ हो गया कि सीता की बहन मांडवी का किरदार रिया कपूर निभा रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि सुरभि दास ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की कि ट्रेलर में नजर आने वाली अभिनेत्री रिया कपूर ही हैं.

विज्ञापन

कौन हैं रिया कपूर?

अब अगर रिया कपूर की बात करें तो रिया कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का नया चेहरा हैं. जी हां, इसके पहले उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘MissTerious’ में काम किया था. इसके अलावा रिया स्टार प्लस के टीवी शो ‘संपूर्णा’ में नैना के किरदार में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, शो खत्म होने से पहले ही उनके किरदार की कहानी भी खत्म हो चुकी है.

म्यूजिक वीडियो में भी किया काम

रिया की बात करें तो वो टीवी और फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी है, जहां वो अक्सर अपने रील्स और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं. रिया के काम को लोगों का प्यार मिलता है और अब सभी उन्हें माता सीता की बहन के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

रामायण में कौन हैं मांडवी?

रामायण में मांडवी एक बेहद अहम किरदार है. मांडवी की अगर बात करें तो वो राजा कुशध्वज और रानी चंद्रभागा की पुत्री और माता सीता की चचेरी बहन हैं. मांडवी का विवाह भगवान राम के छोटे भाई भरत से हुआ था, जो माता कैकेयी के पुत्र थे. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मांडवी को देवी लक्ष्मी के शंख का अवतार माना जाता है. भरत और मांडवी के दो पुत्र तक्ष और पुष्कल बताए जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ