Khatron Ke Khiladi 15 में धमाल मचाने को तैयार हैं ये 13 कंटेस्टेंट्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन

Khatron Ke Khiladi 2026: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' शुरू हो चुका है. शो में 13 कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से कंपीट करते नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं कंटेस्टेंट्स लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है.

khatron ke khiladi 2026
1 / 6

Khatron Ke Khiladi 2026: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपना 15वां सीजन लेकर लौट आया है. इस शो को आप कलर्स टीवी के साथ-साथ ओटीटी पर भी देख सकते हैं. रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब ये शो फाइनली रिलीज हो गया है. चलिए जानते हैं शो में कौन-कौन से सितारे नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी 15' का हुआ प्रीमियर

'खतरों के खिलाड़ी 15' का हुआ प्रीमियर2 / 6

'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर बीती रात कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर हुआ. प्रीमियर से सभी कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हुए शो में एंट्री की. हर सीजन की तरह इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो में टीवी के जाने-माने सितारों ने एंट्री की और ये सितारे गेम खेलते नजर आएंगे.

विज्ञापन

शो में नजर आएंगे 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट्स

शो में नजर आएंगे 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट्स3 / 6

कलर्स के इस शो में टीवी के वो सितारे भी नजर आने वाले हैं जो 'बिग बॉस' में भी दिखाई दे चुके हैं. इनमें गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, जैस्मिन भसीन, विशाल आदित्य सिंह और अविनाश मिश्रा जैसे सितारे शामिल हैं. ये सितारे 'खतरों के खिलाड़ी' शो में आने से पहले सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं.

ये कंटेस्टेंट्स भी शो में आएंगे नजर

ये कंटेस्टेंट्स भी शो में आएंगे नजर4 / 6

वहीं इन 6 सितारों के साथ-साथ शो में और भी टीवी के फेमस सितारे हैं. इनमें करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर, शगुन शर्मा, रूहानिका धवन, कॉमेडियन हर्ष गुजराल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि (ओरी) भी शामिल है. शो में 13 सितारे ऑडियंस को अपने गेम से एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देखें शो?

कब और कहां देखें शो?5 / 6

बता दें ये शो हर रविवार और शनिवार कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर 9 बजे रिलीज किया जाएगा. बाकी सीजन की तरह ही इस सीजन में भी शो के कंटेस्टेंट्स जानवरों के बीच और ऊंची इमारतों पर चढ़कर स्टंट करते दिखाई देंगे. वहीं हर हफ्ते शो से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होता भी दिखाई देगा. शो के लास्ट में इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट विनर बनेगा.

'खतरों के खिलाड़ी 15' ने ली 'लाफ्टर शेफ्स 3' की जगह

'खतरों के खिलाड़ी 15' ने ली 'लाफ्टर शेफ्स 3' की जगह6 / 6

'खतरों के खिलाड़ी 15' को प्रमोट करने के लिए शो के कंटेस्टेंट्स और होस्ट रोहित शेट्टी कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' के फिनाले में भी नजर आए थे. वहीं 'लाफ्टर शेफ्स 3' के खत्म होने के बाद ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' शो शुरू हुआ है. अब ये शो ऑडियंस को एंटरटेन करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन