सनी देओल की वो फिल्म, जो 2.5 करोड़ में बनी और 20 करोड़ कमाए, प्रोड्यूसर्स ने दिया था ठुकरा

Sunny Deol Film: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल हमेशा की एक फिल्म ऐसी भी है, जिस पर कोई पैसा नहीं लगाना चाहता था, लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तो इसने बवाल काट दिया था. आइए जानते हैं इसके बारे में…

ghayal

ghayal. image credit- social media

Sunny Deol Film: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल हमेशा ही अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. सनी की पुरानी फिल्में को लेकर तो लोगों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिलता था. इस बीच हम आपको सनी देओल की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये में बनी थी, लेकिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन किया था. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

विज्ञापन

फिल्म ‘घायल’

दरअसल, हम सनी देओल की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 1990 में आई फिल्म ‘घायल’ है. सनी ने बताया है कि फिल्म ‘घायल’ वो फिल्म थी, जिस पर कोई पैसा लगाने को तैयार नहीं था. फिल्म के लिए प्रोड्यूसर हां नहीं भर रहे थे और तब उनके पिता धर्मेंद्र ने इस फिल्म पर पैसा लगाया था.

विज्ञापन

सनी ने शेयर किया वीडियो

सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो राजकुमार संतोषी के साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कभी-कभी कुछ सफर ऐसे मोड़ पर पहुंचते हैं, जिन्हें आप कभी प्लान नहीं कर सकते. बरसों पहले, मुझे यंग राजकुमार संतोषी की लिखी एक स्क्रिप्ट पर बहुत भरोसा था.

क्या बोले सनी?

सनी ने आगे लिखा कि हमने इसे प्रोड्यूसर्स तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी फिल्म को सपोर्ट करने को तैयार नहीं था. तभी मैंने इसे पापा के पास ले जाने का फैसला किया. साल 1988 में पापा जयपुर में ‘बंटवारा’ की शूटिंग कर रहे थे और रामबाग पैलेस में ठहरे हुए थे. राज ने उन्हें ‘घायल’ की पूरी कहानी सुनाई और जैसे ही कहानी खत्म हुई, पापा ने हां कह दिया था.

विज्ञापन

फिल्म का बजट और कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म ‘घायल’ की बात करें तो सनी देओल की इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है, जिसने 2.5 करोड़ के बजट में 20 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को बेस्ट एक्टर समेत 7 अवॉर्ड मिले थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ