Cocktail 2 OTT Release: ‘कॉकटेल 2’ की OTT रिलीज से उठा पर्दा! जानें कब और कहां दस्तक देगी फिल्म
Cocktail 2 OTT Release: शाहिद कपूर स्टारर 'कॉकटेल 2' ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस फिल्म में दोस्ती और प्यार की कहानी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और किस ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Aug 2, 2026 08:29
Share :
---विज्ञापन---
Cocktail 2 OTT Release: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. अगर आप इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके तो अब आप घर बैठे इस फिल्म को घर में देख सकते हैं. फैंस को काफी लंबे समय से इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार था. अब फाइनली फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की और अब ये ओटीटी पर भी तहलका मचाने को तैयार है.
ओटीटी पर धमाल मचाएगी ‘कॉकटेल 2’
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. हालांकि पहले पार्ट के मुकाबले इस फिल्म की कहानी कमजोर थी, लेकिन इसके बाद भी रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की तिकड़ी को फैंस ने खूब सराहया था. सोशल मीडिया पर भी तीनों स्टार्स की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी.
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर छाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में दोस्ती और प्यार की कहानी देखने को मिलेगी. सिनेमाघरों में भी फैंस ने इस फिल्म को इसलिए ही पसंद किया था क्योंकि इस फिल्म में कृति, रश्मिका और शाहिद की दोस्ती और प्यार की कहानी ऑडियंस के दिलों पर छा गई थी.
बता दें इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट ‘कॉकटेल’ से बिल्कुल अलग है. पहले पार्ट में जहां दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की कहानी को दिखाया गया था तो वहीं इस फिल्म की कहानी शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म को होमी अदाजानिया ने डायरेक्ट किया है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दुनियाभर में 141 से 166 करोड़ तक की कमाई की.