Entertainment News: बारबरा स्ट्राईसैंड को कांस फिल्म फेस्टिवल में पाम डीओर से किया जाएगा सम्मानित

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment-LIVE.jpg-1

Entertainment-LIVE.jpg-1

Entertainment News in Hindi: अभिनेत्री और सिंगर बारबरा स्ट्राईसैंड को मानद पाल्मे डीओर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. ऑस्कर विनर एक्ट्रेस ने कान में मानद पाल्मे डीओर पाने वालों की लिस्ट में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है. सिंगर बारबरा स्ट्राईसैंड ने कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे यह सम्मान मिला है.

विज्ञापन

हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक

अभिनेत्री हंसीका मोटवानी ने पति सोहेल कथूरिया से शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया है. इस खबर ने हंसीका के फैंस को चौंका दिया. बता दें कि उनकी शादी दिसंबर, 2022 में हुई थी. आज यानी 11 मार्च, 2026 को मुंबई बांद्रा फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया है. हैं. बता दें कि हंसिका या सोहेल में से अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर रिश्ते के टूटने का खुलासा नहीं किया है.

विज्ञापन

पार्थ समथान का बर्थडे

टीवी एक्टर पार्थ समथान आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. पार्थ ने अपने करियर की शुरुआत ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया. फिलहाल एक्टर ‘सेहर – होने को है’ में माहिद नियाजी का किरदार निभा रहे हैं. इस किरदार को भी ऑडियंस से काफी प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. 12वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.12 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 36.97 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड 41.10 करोड़ का कलेक्शन किया. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने पुलिस से क्यों मांगी सुरक्षा?

महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा को लेकर कहा जा रहा है कि मोनालिसा ने शादी कर ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बारबरा स्ट्राईसैंड को कांस फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा सम्मानित

अभिनेत्री और सिंगर बारबरा स्ट्राईसैंड को मानद पाल्मे डीओर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. ऑस्कर विनर एक्ट्रेस ने कान में मानद पाल्मे डीओर पाने वालों की लिस्ट में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है. सिंगर बारबरा स्ट्राईसैंड ने कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे यह सम्मान मिला है.

Entertainment News LIVE: एक-दूजे के हुए कृतिका कामरा-गौरव कपूर, देखें शादी की पहली फोटोज

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने आज 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ शादी कर ली है. अब इस नए-नवेले कपल की पहली झलक भी सामने आ गई है, जो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: Priyanka Chopra के ससुराल में क्यों पसरा मातम, महज 30 साल की उम्र में हुई किसकी मौत?

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से दुख भरी खबर सामने आई है. निक जोनस की बहन का निधन हो गया है. जोनस परिवार में इस वक्त शोक का माहौल है. देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: Vijay Deverakonda से शादी के बाद कैसी लाइफ जी रही Rashmika Mandanna?

साउथ के पॉपुलर कपल विजय डेवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल कैसे मस्ती कर रहा है. पढे़ं पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 25 मिनट की वो फिल्म, जिसकी IMDb पर भी तगड़ी रेटिंग, आपने देखी?

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इतना ही नहीं बल्कि ये फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड भी कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna की वो फिल्म, जो 2025 में OTT पर हुई थी रिलीज, अब भी कर रही ट्रेंड

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म है और वो ट्रेंड ना करें, भला ऐसा कैसे हो सकता है. आज हम आपको रश्मिका की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढे़ं पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Maamla Legal Hai 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

रवि किशन की पॉपुलर सीरीज 'मामला लीगल है 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. ट्रेलर में कुशा कपिला और निरहुआ नए कलाकार के तौर पर नजर आए हैं. ये ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

https://www.instagram.com/reels/DVviIdGE6ti/

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 50 मिनट की वो फिल्म, जिसने की बजट से 12 गुना ज्यादा कमाई

हिंदी सिनेमा में अक्सर ऐसी फिल्में बनती हैं, जो सालों तक दर्शकों को याद रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढे़ं पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इंटरव्यू में Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की असली वजह

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' के इंटरव्यू के दौरान, बॉलीवुड से निकलने का असली कारण बताया. उन्होंने बॉलीवुड में होने वाली पॉलिटिक्स के बारे में खुलकर बात की, जिसकी वजह से उन्हें हॉलीवुड का रुख अपनाना पड़ा. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Karan Johar की इस फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 2 हफ्ते में पार 1.5 करोड़ व्यूज

Karan Johar की नई फिल्म Accused, नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है. इस समय यह फिल्म 84 देशों में ट्रेंड कर रही हैं. वहीं 2 हफ्तों में 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज कमाए हैं. यह फिल्म की बड़ी उपलब्धि है. दुनिया भर में यह झंडे गाढ़ रही है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: UK07 Rider Anurag Dobhal को सगे भाई Kalam Ink ने किया चैलेंज

मशहूर यूट्यूबर यूके07 राइडर अनुराग डोभाल अपने परिवार संग विवाद को लेकर चर्चा में हैं. अब अनुराग के भाई ने एक वीडियो जारी करके अपना पक्ष रखा है. पढे़ं पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्टर Parthiban ने एक्ट्रेस Trisha को मारा नया ताना

साउथ एक्टर्स पार्थिबन और तृषा के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर पार्थिबन का नया ताना काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार उन्होंने सीधा विजय पर सीधा धावा बोला है. विजय के तलाक विवाद के बाद ये नया विवाद शुरू हो गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आमिर खान के बेटे Junaid Khan की फिल्म Ek Din का ट्रेलर हुआ रिलीज

आमिर खान के बेटे Junaid Khan और Sai Pallavi की फिल्म Ek Din का ऑफीशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/reel/DVvEQvMAHhZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: अगर 80s में बनती RRR, तो कुछ ऐसे होते फिल्म के स्टार्स, देखें अवतार

ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR की देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में तारीफ हुई थी. इस फिल्म की शानदार कहानी और कमाल के एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन अगर ये फिल्म 80s के दशक में बनती, तो इसकी कास्ट कैसी होती? आइए देखते हैं... देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: शादी के 4 साल बाद अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक

अभिनेत्री हंसीका मोटवानी ने पति सोहेल कथूरिया से शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया है. इस खबर ने हंसीका के फैंस को चौंका दिया. बता दें कि उनकी शादी दिसंबर, 2022 में हुई थी. अब वे अलग हो चुकी हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 60 के दशक की वो बदनसीब अदाकारा, जिसका पिता बना जानी दुश्मन

बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने भले ही पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के झंडे गाढ़े हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उनके पिता की वजह से काफी दिक्कतों में रही. उन्होंने अपनी आखिरी सांसें भी गुमनामी के अंधेरे बिताई थी. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दिमाग हिलाकर रख देगी ये क्राइम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज, सीजन 3 में हुआ कमाल

कुछ फिल्मों की कहानी बड़ी खतरनाक होती हैं. यह आपके साथ महीनों तक रह जाती हैं. ऐसी ही Netflix पर मशहूर क्राइम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज लोकप्रिय हो रही है. इसका तीसरा सीजन धमाल मचा रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Neha Kakkar का नया गाना हुआ रिलीज

T Series ने इंस्टाग्राम पर Neha Kakkar का नया गाना रिलीज किया है. इस गाने का नाम है ValetiDaaru. वीडियो में नेहा कक्कड़ डांस कर रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DVvIgKCgiYH/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 42 मिनट की इस हॉलीवुड फिल्म पर छाया Irrfan Khan का जादू

Irrfan Khan कई फिल्में आज भी कल्ट क्लासिक हैं. उनकी आंखों से की जाने वाली एक्टिंग के कई लोग कायल हैं. उनकी ऐसी ही एक हॉलीवुड फिल्म में उनका अनोखा रूप देखने को मिला. जीवन के बारे में गहरे ज्ञान देते हुए इरफान का किरदार सभी को काफी पसंद आया. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Remo D'souza ने पत्नी के साथ दिया आउटफिट चैक

Remo D'souza ने अपनी पत्नी के साथ इंस्टग्राम पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें कपल अपना आउटफिट चैक दे रहे हैं. हर आउटफिट पर दोनों कहर ढा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DVu7WtXDX3s/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: अपनी सास से भी 1 साल बड़े हैं ये एक्टर, जानें पत्नी से है कितना बड़ा?

बॉलीवुड में कपल्स के बीच उम्र का फासला होना आ बात है. कई ऐसे उदाहरण हैं, जिसमें कभी पति तो कभी पत्नी एक दूसरे से कई साल बड़े हैं. लेकिन इस अभिनेता के सामने हर कोई हार गया. वह अपनी पत्नी के साथ साथ अपनी सास से भी एक साल बड़े हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पुलकित सम्राट संग नजर आईं कृति खरबंदा

पुलकित सम्राट को हाल ही में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ डिनर डेट पर देखा गया. इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ कसकर पकड़ा. सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DVsZ-orkzND/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने वेकेशन फोटोज किए शेयर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अपने वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इन फोटोज में कपल की क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. फैंस भी उनकी फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DVsaM--gP1M/?utm_source=ig_embed&ig_rid=223519f8-5267-4b4a-b4b5-ecc46f2153b0

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव ने अपनी मां के लिए लिखा खास नोट

राजकुमार राव को अपनी मम्मी की 10वीं पुण्यतिथि पर उनकी याद सताई, एक्टर ने अपनी मां के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर राजकुमार राव का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी मां की फोटो भी शेयर की है.

Entertainment News LIVE: 'डकैत' की नई रिलीज डेट आई सामने

'डकैत: ए लव स्टोरी' की रिलीज डेट सामने आ गई है. मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की फिल्म अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी बज बना हुआ है.

Entertainment News LIVE: टीना आहूजा ने गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा ने हाल ही में अपनी मम्मी के व्लॉग में अपने मम्मी-पापा की तलाक की खबरों पर बातें की हैं. टीना ने कहा कि पिछले कुछ साल हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं. सोशल मीडिया पर टीना आहूजा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: पूनम पांडे का 35वां बर्थडे आज

पूनम पांडे आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्मों में पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया विवादों में छाई रहती हैं. कुछ साल पहले एक्ट्रेस ने अपनी मौत का नाटक रचा था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था.

https://www.instagram.com/p/DU-_E1bDB4r/?img_index=1

Entertainment News LIVE: UK07 Rider के भाई कलम इंक ने किया इमोशनल पोस्ट

अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में कलम ने कहा कि मैं अब कोई रिएक्ट नहीं करूंगा, अगर किसी को विश्वास करना है तो करे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. 12वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.12 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 36.97 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड 41.10 करोड़ का कलेक्शन किया.

Entertainment News LIVE: टीवी एक्टर पार्थ समथान का बर्थडे आज

टीवी एक्टर पार्थ समथान आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. पार्थ ने अपने करियर की शुरुआत 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया. फिलहाल एक्टर 'सेहर - होने को है' में माहिद नियाजी का किरदार निभा रहे हैं. इस किरदार को भी ऑडियंस से काफी प्यार मिल रहा है.

https://www.instagram.com/p/ChmjwJdLEWc/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: Toxic की वजह से वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' हुई पोस्टपोन

यश की 'टॉक्सिक' की वजह से वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. पहले ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब इस दिन सिनेमाघरों में यश की 'टॉक्सिक' रिलीज हो रही है. खतरा देखते हुए मेकर्स ने वरुण धवन की फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करते हुए इस फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है. Tips फिल्म्स ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट जारी किया गया है.

https://www.instagram.com/p/DVsap1xjKil/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की 7 सबसे बड़ी ओपनिंग वाली स्पाई थ्रिलर फिल्में, देखें लिस्ट

बॉलीवुड फ़िल्में अपनी कमाई के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. इतना ही नहीं लोग फिल्म की कमाई देखकर ही यह अंदाजा लगाते हैं कि फिल्म कैसी है. आज हम आपको बॉलीवुड 7 स्पाई थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 9 महीने बाद OTT पर आ रही आमिर खान की ये फिल्म

बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आप भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्म का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको इंतजार खत्म होने वाला है. आमिर खान की यह मूवी जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'Ek Din' का नया पोस्टर हुआ आउट

'एक दिन' का नया पोस्टर  रिलीज किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं इस फिल्म का ट्रेलर 11 मार्च को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/DVs10eWiPSn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: अनुराग डोभाल के भाई का आया रिएक्शन, कहां जल्द वीडियो शेयर कर आरोपो पर देंगे सफाई

UK07 Rider अनुराग डोभाल ने शनिवार रात को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अपनी कार एक्सीडेंट कर दिया. बता दें कि जिस टाइम यह हादसा हुआ वो अपने इंस्टाग्राम पर लाइव थे. अब उनके भाई ने भी अनुराग पर पलटवार किया है और उन्होंने ने कहा है कि वो जल्द एक वीडियो जारी करेंगे जिसमें अनुराग ने उनके माता-पिता, उन पर और उनकी मंगेतर पर लगाए गए सभी आरोपों पर बात करेंगे. आपको बता दें कि इन दिनों अनुराग डोभाल ICU में एडमिट है, जहां उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DVtYOoAEiIt/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: थिएटर में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म 'फंकी'

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कयादू लोहार की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'फंकी' सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Kajol ने साड़ी में दिए किलर पोज, कैमरे के सामने नागिन-सी बलखाईं एक्ट्रेस*

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. काजोल की ये फोटोज फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं. हर कोई एक्ट्रेस की फोटोज पर प्यार लुटा रहा है. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: तेज नजरों वाला ही 10 सेकंड में ढूंढ पाएगा 787

रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह की इल्यूजन वाली फोटो शेयर होती रहती है, जिसमें लोग सही जवाब खोजने का प्रयास करते हैं. हालांकि, इस तरह की फोटो में सही जवाब खोजना इतना आसान नहीं होता है. क्योंकि आपको सही जवाब खोजने के लिए एक फिक्स समय दिया होता है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख सकते हैं Shah Rukh Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आने वाले एक और नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है इस फिल्म में किंग खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसकी आंखों के आगे गई मां-बहन की जान

आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने जन्मदिन के दिन ही अपनी मां और बहन को खो दिया था. आइए जानते हैं इनके बारे... देखें वीडियो

Entertainment News LIVE: प्रभास की ‘Fauzi’ में शामिल हुआ 540 फिल्मों वाला ये एक्टर

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'Fauzi' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इतना ही नहीं प्रभास की इस फिल्म में वेटरन एक्टर भी अहम किरदार निभाने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्रभास की ‘Fauzi’ में शामिल हुआ 540 फिल्मों वाला ये एक्टर

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'Fauzi' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इतना ही नहीं प्रभास की इस फिल्म में वेटरन एक्टर भी अहम किरदार निभाने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Vijay-Rashmika की मेहंदी की अनसीन फोटोज, इंटरनेट पर वायरल

साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी मेहंदी की फोटोज शेयर की हैं. विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं. देखें फोटोज

Entertainment News LIVE: 4 मिनट 31 सेकंड का वो गाना, जो ट्रक के पीछे छपी लाइन से बना

80-90 के दशक में ऐसे कई गाने रहे हैं, जिसे आज भी खूब सुना और देखा जाता है. फैंस काफी पसंद करते हैं. ऐसे में आज आपको ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं, जो ट्रक के पीछे छपी लाइन से बना था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: बहू-बेटे से तोड़े सारे रिश्ते! UK07 Rider Anurag Dobhal के पिता का फैसला

मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सिर्फ अनुराग की ही बातें सुनने को मिल रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आम्रपाली दुबे को छोड़, अब बेटी की उम्र की एक्ट्रेस सॉन्ग रोमांटिक दिखे निरहुआ!

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) नई एक्ट्रेस के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज को लेकर चर्चा में हैं. वह आम्रपाली दुबे को छोड़ बेटी की उम्र की हीरोइन को बांहों में भरते हुए नजर आए हैं. देखिए फोटोज.

Entertainment News LIVE: कार क्रैश के बाद Anurag Dobhal की प्रेग्नेंट वाइफ का बुरा हाल

मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की वाइफ रीतिका का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रीतिका अस्पताल में नजर आ रही हैं और इमोशनल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्शन हीरो ही नहीं, 90s में रोमांस के किंग भी हैं अजय देवगन

अजय देवगन को एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में आज आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो उन्हें रोमांस का किंग बनाती हैं. एक्टर ने 90s में कई हिट फिल्में और उनके ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: जंग के बीच उर्वशी रौतेला ने बताई आपबीती

ईरान पर हुए इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट भी टेंशन में है. मिडिल ईस्ट में कई जगहों पर मिसाइलें दागी जा रही हैं. जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कुवैत में फंसी हुई थीं, लेकिन किसी तरह वो वहां से जान बचाकर भागीं. उर्वशी ने पोस्ट कर अपनी आपबीती सुनाई है. अपनी फीलिंग्स को बयां करते हुए उर्वशी ने पोस्ट में लिखा, 'प्लेन में बैठने तक तो मैं बिल्कुल ठीक थी, लेकिन जैसे ही मैं सेटल हुई, अचानक मुझे डर लगने लगा, घबराहट होने लगी और मेरा दिल जोर से धड़कने लगा. पता नहीं क्यों, लेकिन अचानक से मुझे बहुत डर लगने लगा था.'

Entertainment News LIVE: Randeep Hooda बने पिता, Lin Laishram ने बेटी को दिया जन्म

अभिनेता रणदीप हुड्डा पिता बन गए हैं. लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है. रणदीप ने खुद पोस्ट शेयर करके बेटी की पहली झलक दिखाई है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अनीत पड्डा नहीं होंगी 'मधुबाला' की बायोपिक का हिस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा 'मधुबाला' की बायोपिक को लेकर चर्चा में थीं. चर्चा थी कि वो इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. हालांकि, ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया. ऐसे में अब सूत्रों के हवाले से इस खबर को खारिज कर दिया गया है.

https://www.instagram.com/p/DVstd1pE6lJ/

Entertainment News LIVE: लंदन के मुर्दाघर में महीनों पड़ी रही पाकिस्तानी सिंगर की लाश

आज आपको पाकिस्तान की उस पॉप क्वीन के बारे में बता रहे हैं, जिसकी लाश लंदन के मुर्दाघर में महीनों तक पड़ी रही. महज 15 साल की उम्र में पाक की इस क्वीन की आवाज लाखों दिलों पर राज करने लगी थी. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: ‘विजय हमेशा मेरे लिए बहुत खास…’, Trisha Krishnan का पुराना बयान वायरल

थलापति विजय और तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की अफेयर की चर्चा जोरों से हो रही हैं. इस बीच अब तृषा का पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिससे इनके अफेयर की रूमर्स को और भी हवा मिल गई है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 5:20 मिनट के इस गाने ने Madhuri Dixit को बना दिया 'धक धक गर्ल'

Madhuri Dixit के कई गाने कल्ट क्लासिक हैं. लेकिन इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड का धक धक गर्ल बना दिया. इसमें अनिल कपूर का साथ उनका रोमांट आज भी याद किया जाता है. वहीं अनुराधा पौडवाल की आवाज ने इस सुपरहिट गाना बना दिया. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर भोजपुरी सस्पेंस हॉरर का तड़का

आम्रपाली दुबे अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब उनकी हॉरर सस्पेंस से भरी फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है. इसका टाइटल 'मधुमती' है, जिसे स्टेज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DVqWM7njEQJ/

Entertainment News LIVE:Netflix पर जबरदस्त ट्रेंड कर ये 4 सीजन वाली रोमांटिक सीरीज

Netflix पर Bridgerton सीरीज हर जगह छाई हुई है. लोग इसे बिंज-वॉच कर रहे हैं. रीजेंसी-युग की कहानी और लंदन की विलासिता, गॉसिप को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें रोमांस कूट कूटकर भरा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शादी के बाद पार्टी होस्ट रहे कृतिका कामरा और गौरव

कृतिका कामरा और गौरव कपूर हाल ही मे प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए. ऐसे में अब शादी के बाद कपल ने पार्टी होस्ट करने का फैसला किया है. इसके लिए 12 मार्च की तारीख तय की गई है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है.

https://www.instagram.com/p/DVshcJAk9-a/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 'द पैराडाइज' मेकर्स ने ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ में बनाया सेट

नेचुरल स्टार नानी पिछले लंबे समय से फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में हाल ही में रिलीज किया गया गाना 'शेर आया' को लेकर इंटरेस्टिंग फेक्ट्स सामने आए हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: बिना ब्लाउज के Urvashi Rautela ने लपेटी बनारसी साड़ी, फैंस देखकर हुए हैरान

Urvashi Rautela के खूबसूरत चेहरे से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है. इस बार उन्होंने अपने फैशन से फिर लोगों को हैरान कर दिया है. उर्वशी ने बिना ब्लाउज के बनारसी साड़ी लपेटी है. इस लुक ने करोड़ों दिल घायल कर दिए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मेरे मां-बाप ने बहुत…’, क्या UK07 Rider Anurag Dobhal ने खेला इमोशनल कॉर्ड?

मोटो ब्लॉगर अनुराग डोभाल के बाई कलम इंक एक वीडियो के जरिए सच का खुलासा करने वाले हैं. कलम का कहना है कि सच सामने आकर रहेगा. चाहे जो हो जाए. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘परेशान हो गया हूं, आखिरी बार…’, Anurag Dobhal के मैनेजर का किस पर फूटा गुस्सा?

बिग बॉस 17 के मशहूर कंटेस्टेंट और मोटो ब्लॉगर अनुराग डोभाल के मैनेजर का गुस्से से भरा एक पोस्ट सामने आया है. आइए जानते हैं कि रोहित ने इस पोस्ट में क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Nana Patekar की वो 5 जबरदस्त फिल्में, जिन्होंने बदल दी सिनेमा की परिभाषा

Nana Patekar की फिल्में कल्ट क्लासिक कहलाती हैं. उनकी नेचुरल एक्टिंग और अल्हड़ अंदाज को हर कोई पसंद करता है. उनकी इस 5 जबरदस्त फिल्मों ने सिनेमा की परिभाषा बदलकर रख दी. उनकी एक मूवी को तो 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' से नवाजा गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'मधुबाला' की बायोपिक की लीड एक्ट्रेस होंगी अनीत पड्डा?

'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. खबरें सामने आ रही हैं कि एक्ट्रेस 'मधुबाला' की बायोपिक में लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं. जूम की इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया जाएगा.

Entertainment News LIVE: ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसके बाद एक्टर ने ऐलान किया था कि इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. लेकिन अब 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE:आसमान छू रहे Dhurandhar 2 के टिकट के दाम, फिर भी हाउसफुल, जानें कीमत

रणवीर सिंह की धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में 18 मार्च, 2026 को होने वाले पेड प्रीव्यू के लिए टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं. फिर भी सिनेमाघर फुल हो चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shahid Kapoor ने अपने फैमिली के साथ तस्वीरें की शेयर

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें उनकी मां और बीवी मीरा कपूर साथ में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DVsUw6ejfx_/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: पाक एक्ट्रेस का दावा, ‘वीर जारा’ का मिला था ऑफर

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वीर जारा' को 2004 में रिलीज किया गया था. इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान प्लॉट पर आधारित है. फिल्म में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में अब पाकिस्तानी अभिनेत्री ने दावा किया कि इस फिल्म का ऑफर उसे मिला था. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Malaika Arora की 7 सबसे ग्लैमरस तस्वीरें, जिन्हें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Malaika Arora 52 की उम्र में भी इतनी फिट रहती हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देखकर हॉलीवुड हसीनाएं भी शर्मा जाएं. उनका एक बेटा भी है, लेकिन एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहती हैं. उन्होंने न्यू ईयर पर अपना न्यू हेयर कट की तस्वीरें डाली थी, जिसमें वे किसी 25 साल की लड़की नजर आ रही हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जैकी श्रॉफ फैन के साथ मस्ती करते हुए आए नजर

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जैकी श्रॉफ अपने फैन के हारमोनियम की धुन को बड़े इत्मिनान के साथ सुन रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DVqkFopCMYG/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: कौन हैं Priyanka Mohan? जिन्होंने अपने ग्लैमर से किया घायल

साउथ ब्यूटी प्रियंका मोहन जल्द ही Netflix की फिल्म Made in Korea में नजर आने वाली हैं. लेकिन साउथ इंडस्ट्री से यहां तक का सफर इतना आसान नहीं था. आइए जानते हैं उनकी कहानी. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Vijay-Rashmika की शादी में 'मान्यवर' को हुआ तगड़ा मुनाफा

कपड़ा ब्रांड 'मान्यवर-मोहे' ने विजय-रश्मिका ने शादी के तुरंत बाद उनका वेडिंग कैंपेन से जुड़ा वीडियो रिलीज किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. वीडियो ने 72 घंटे में 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोरे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शंकर महादेवन ने तबला वादक जाकिर हुसैन को किया बर्थडे विश

मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन ने तबला वादक जाकिर हुसैन को उनके 75वें जन्मदिवस की बधाईयां दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वे बहुत भाग्शाली हूं कि मुझे इनसे इतना कुछ सीखने को मिला. 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

https://www.instagram.com/p/DVrGbSqCPrs/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: कैटरीना-विक्की के बाद बेटे विहान का भी मूलांक 7, जानें ये खास कनेक्शन

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उसका जन्म भी 7 नवंबर को हुआ और माता पिता कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का भी मूलांक 7 है. आइए जानते हैं कि ये खास कनेक्शन का क्या फल होगा. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कल रिलीज होगा Diljit Dosanjh का नया गाना

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का नया गाना Aa Geya DEALER कल यानी 11 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाला है. दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर रिलीज किया है. फैंस उनके इस नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिलजीत के गाने सिर्फ पंजाब या भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं.

https://www.instagram.com/reel/DVr3S1Wj-Au/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: Sai Pallavi ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें

Sai Pallavi अपने सिंपल लुक्स के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने सुंदर का सूट पहन रखा है.

https://www.instagram.com/p/DVr14cUkgGd/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: ‘शाका लाका बूम बूम’ फेम किंशुक के घर गूंजी किलकारी,

टीवी जगत में एक बहुत खुशी की खबर आई है. ‘शाका लाका बूम बूम’ शो में संजू के रोल से मशहूर एक्टर किंशुक वैद्य अब पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने एक प्यारे बेबी बॉय को जन्म दिया है. यह खबर सुनकर उनके लाखों फैंस बहुत खुश हैं. बता दें कि किंशुक वैद्य को 90 के दशक में बच्चों ने बहुत प्यार किया था. ‘शाका लाका बूम बूम’ शो में वे संजू बने थे, जो जादुई पेंटिंग बनाते थे.

Entertainment News LIVE: The Kerala Story 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म The Kerala Story 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दिन 11 यानी दूसरे सोमवार (मंडे टेस्ट) में अच्छा प्रदर्शन किया है. कल यानी दूसरे मंडे को कुल 1.85 करोड़ रुपए की कमाई की है. यह संख्या पहले हफ्ते के मुकाबले कम है क्योंकि सोमवार को आमतौर पर बॉक्स ऑफिस धीमा रहता है. इसकी ऑक्यूपेंसी कम रही (करीब 5-6%), लेकिन कोई नई बड़ी रिलीज न होने से फिल्म को फायदा मिला. फिल्म ने अब तक 34.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. यह पूरे 11 दिनों की कमाई है, जिसमें उनकी लागत भी वसूल ली गई है. फिल्म का बजट करीब 28-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इसलिए यह अब प्रॉफिट में है.

Entertainment News LIVE: फिल्ममेकर मिलाप झावेरी को मिला Zee Cine Award

बॉलीवुड का बड़ा सम्मान समारोह Zee Cine Awards 2026 का आयोजन हुआ. इस बार इस अवॉर्ड शो में प्रसिद्ध फिल्ममेकर मिलाप झावेरी को खास सम्मान मिला. फिल्ममेकर को एक दीवाने की दीवानियत के लिए बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड मिला है. यह उनकी पहली जीत थी Zee Cine Awards में. उन्होंने 25 साल के करियर में पहली बार इस मंच पर यह सम्मान प्राप्त किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ