---विज्ञापन---

Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने बाद ओटीटी पर आ रही आमिर खान की फिल्म, जानें कहां होगी रिलीज

बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आप भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्म का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको इंतजार खत्म होने वाला है. आमिर खान की यह मूवी जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. यह फिल्म 20 जून 2025 को थिएटर में रिलीज की गई थी. इस मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थी. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. आमतौर पर कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद 50 से 60 दिनों के अंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उसे स्ट्रीम की जाती है. हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ है. बता दे कि थिएटर में रिलीज होने के करीब 9 महीने बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख सकते हैं Shah Rukh Khan, नई फिल्म को लेकर फैंस के बीच बढ़ी चर्चा

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई थी ‘सितारे जमीन पर’

हालांकि, आमिर खान ने इस फिल्म को थिएटर के बाद यूट्यूब पर रिलीज किया था जहां उनके चैनल पर 100 रुपये देखकर फैंस मूवी को देख रहे थे. आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर और यूट्यूब के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. यह फिल्म सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. बता दें कि इस जानकारी सोनी लीव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. सोनी लीव ने जानकारी शेयर करते हुए  कैप्शन में लिखा, ‘एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 के तुफानी सितारे और उनकी जर्नी. ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही Soni Liv पर स्ट्रीम होने वाली है.

किस OTT पर रिलीज होने वाली है ‘सितारे जमीन पर’

आपको बता दें कि आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बनाने में करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 266 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने सिर्फ भारत में 166.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही आमिर खान की यह फिल्म 2025 की हिट फिल्मों में शामिल हो गई थी. आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी की बात करें, तो इस मूवी में घमंडी बास्केटबॉल कोच की कहानी दिखाई गई है, जो नशे की हालत में गाड़ी चलाता है और पुलिस वालों की गाड़ी को टक्कर मार देता है. जिसके बाद कोर्ट उसे सजा के तौर पर 10  ‘स्पेशली एबल्ड’ बच्चों की एक टीम को बास्केटबॉल सीखने का आदेश देता है.

First published on: Mar 10, 2026 10:27 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola