बिना ब्लाउज के Urvashi Rautela ने लपेटी बनारसी साड़ी, गले की जगह पीठ पर पहना महंगा हार, ग्लैमर देखकर चौंधिया जाएंगी आंखें
Urvashi Rautela के खूबसूरत चेहरे से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है. इस बार उन्होंने अपने फैशन से फिर लोगों को हैरान कर दिया है. उर्वशी ने बिना ब्लाउज के बनारसी साड़ी लपेटी है. इस लुक ने करोड़ों दिल घायल कर दिए हैं.

Urvashi Rautela का ग्लैमरस लुक
2 / 8उर्वशी अपने फैशन और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. पहाड़ की खूबसूरती और उनके चेहरे के नूर पर से नजर हटाना काफी मुश्किल हो जाता है. वे अपने फिल्मी करियर से ज्यादा फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उनका ड्रेसिंग सेंस काफी सुर्खियां बटोरता रहता है.
उर्वशी का नया लुक
3 / 8बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अपने फैशन से सबको हैरान कर दिया है. हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट में नीले रंग की शानदार बनारसी साड़ी पहनी. लेकिन इस बार उन्होंने कोई ब्लाउज नहीं पहना. साड़ी को उन्होंने बहुत ही अलग और बोल्ड तरीके से ड्रेप किया.
बिना ब्लाउज का धमाकेदार अंदाज
4 / 8उर्वशी ने पारंपरिक बनारसी साड़ी को मॉडर्न टच दिया. साड़ी नीले रंग की है, जिसमें सोने की जरी और खूबसूरत कढ़ाई है. ब्लाउज की जगह उन्होंने अपनी पीठ पूरी खुली रखी. इससे उनकी खूबसूरती और ग्रेस और भी बढ़ गई. यह स्टाइल अप्सरा जैसा लग रहा है. साड़ी को उल्टे पल्लू के स्टाइल में लपेटा गया है, जो बहुत ही यूनिक दिख रहा है.
पीठ पर पहना रूबी हार
5 / 8उर्वेशी के इस लुक में सबसे खास बात उनकी ज्वेलरी है. उन्होंने गले में कुछ नहीं पहना, बल्कि महंगे रूबी स्टोन वाले हार को अपनी पीठ पर पहना. यह हार चमकदार लाल रंग का है, जो उनकी गोरी पीठ पर बहुत अच्छा लग रहा है. यह हार न सिर्फ महंगा है, बल्कि लुक को और भी रॉयल बना रहा है. फूलों से सजे बाल और सिंपल मेकअप के साथ यह पूरा लुक दिव्य और आकर्षक हो गया है.
फैंस के रिएक्शन
6 / 8सोशल मीडिया पर यह फोटोशूट वायरल हो गया है. फैंस कह रहे हैं कि उर्वशी का यह लुक देखकर दिल धड़क गया. पारंपरिक बनारसी साड़ी को उन्होंने इतने बोल्ड तरीके से स्टाइल किया कि यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स लग रहा है.
ग्लैमर देखकर लोग हैरान
7 / 8कई लोग इसे सबसे हॉट और ग्लैमरस लुक बता रहे हैं. उर्वशी हमेशा ऐसे लुक से चर्चा में रहती हैं, और इस बार भी उन्होंने कमाल कर दिया. उर्वशी का यह लुक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें वे किसी महारानी के अंजाद में नजर आ रही हैं.
फैशन के क्षेत्र में अलग
8 / 8उर्वशी अपनी फिल्मों से ज्यादा फैशन के क्षेत्र में जानी जाती हैं. फिर चाहे उनका मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना हो या फैशन शो में शो स्टॉपर बनना हो, हर जगह उर्वशी की अलग छाप जरूर रहती है. इस बार भी उर्वशी का यह लुक काफी अलग है. पीठ में हार पहनना काफी अलग विचार था, जिसको उर्वशी ने बड़े अच्छे से कैरी किया.