दिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, लोग COD भेजने लगे TV, फ्रीज और वाशिंग मशीन

दिवाली पर मिठाई मिलन की उम्मीद इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने अपना पता लोगों के साथ साझा किया था. उन्हें मिठाई तो नहीं मिली, लेकिन फ्रिज, एसी और टीवी जैसे महंगे सामान कैश ऑन डिलीवरी पहुंचने लगे.  

Madurai influencer shared address

मदुरै में रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने सोशल मीडिया पर अपना पता साझा किया था. Image Credit- INSTAGRAM (veeramani)

दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. सभी लोग अपने दोस्तों और परिवार के लिए मिठाइयां खरीदते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं. इसी उम्मीद से तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने सोशल मीडिया पर अपना पता साझा किया, ताकि दिवाली पर उन्हें मिठाई का डिब्बा मिल सके. मिठाई के बजाय उसके घर पर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे महंगे सामानों की डिलीवरी होने लगी और वो भी कैश ऑन डिलीवरी. क्या यह सिर्फ प्रैंक था और क्यों परेशान होकर वीरमणि को शहर छोड़ने की बात कहनी पड़ी, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई मांगने के लिए शेयर किया था अपना पता

मदुरै के इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से दिवाली के मौके पर मिठाई का डिब्बा भेजने की अपील की थी. इसके लिए उन्होंने अपना फोन नंबर और घर का पता भी शेयर किया. मिठाई आने के बजाय उनके पते पर महंगे सामान आने लगे. एक वीडियो बनाकर इन्फ्लुएंसर वीरमणि ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी और बताया कि कुछ लोग उनके नाम और पते पर कैश ऑन डिलीवरी करके महंगे सामानों के फर्जी ऑर्डर कर रहे हैं. उनके साथ ऐसा कई बार हो चुका है, क्योंकि फ्रिज, एसी और टीवी आने की बात कही है. 

वीडियो बनाकर  वीरमणि ने परेशानी की जाहिर

डिलीवरी के लगातार ऑर्डर आने की वजह से वीरमणि काफी परेशान हो गए हैं. उनके घर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे सामान पहुंचने लगे. वीडियो में उन्होंने बताया है कि आधा घंटे में 15 से ज्यादा ऑर्डर आ गए हैं, जिसे खरीदने के लिए अब उनके पास पैसा नहीं है. 

विज्ञापन

इनमें एक टीवी का ऑर्डर करीब 1.69 लाख रुपये का बताया गया. इसके अलावा, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के डिलीवरी एजेंट भी खाने के ऑर्डर लेकर उनके घर पहुंचने लगे. 

परेशान होकर घर छोड़ने की आई नौबत

वीरमणि की अपील के बावजूद, फर्जी ऑर्डर आने का सिलसिला जारी रहा. लगातार डिलीवरी और लोगों की नाराजगी से परेशान होकर उन्होंने शहर छोड़कर जाने की बात कही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में उनके घर पर ताला लगा मिला और पड़ोसियों ने बताया कि वह वहां से चले गए थे. सोशल मीडिया पर किसी का पता और फोन नंबर वायरल होने से लोगों को कितनी परेशानी हो सकती है वीरमणि इस बात का उदाहरण हैं. इसलिए अगर आपकी भी सोशल मीडिया पर बड़ी फैंस फॉलोइंग है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ