'एक कोने में धकेला…', इंटरव्यू में Priyanka Chopra ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की असली वजह, तौर-तरीकों पर उठाए सवाल

Why Priyanka Chopra left Bollywood: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के इंटरव्यू के दौरान, बॉलीवुड से निकलने का असली कारण बताया. उन्होंने बॉलीवुड में होने वाली पॉलिटिक्स के बारे में खुलकर बात की, जिसकी वजह से उन्हें हॉलीवुड का रुख अपनाना पड़ा.

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Bollywood Journey: प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं. इससे पहले वे सिर्फ बॉलीवुड स्टार हुआ करती थी. लेकिन अपनी आने वाली  फिल्म ‘वाराणसी’ के इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव और पॉलिटिक्स के बारे में खुलकर बात की. बता दें कि कभी बॉलीवुड की बड़े सितारों में से एक प्रियंका चोपड़ा थी. लेकिन इस पॉलिटिक्स ने उन्हें और आगे बढ़ाकर आज ग्लोबल स्टार बना दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड में मुश्किलें शुरू हुईं

प्रियंका ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा था. लोग उन्हें फिल्मों में कास्ट नहीं करना चाहते थे. उन्होंने कहा, “मुझे इंडस्ट्री में एक कोने में धकेला जा रहा था. मैं लोगों से कुछ शिकायतें रखती थी और कुछ लोगों से मेरी नहीं बनती थी.” वे बॉलीवुड की राजनीति से बहुत थक गई थीं. प्रियंका ने यह भी कहा कि वे उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हैं, जिसमें लोग एक-दूसरे के खिलाफ ग्रुप बनाते हैं.

राजनीति और नेपोटिज्म का शिकार बनीं

बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी बाहरी लोगों को कम मौके मिलना, एक बड़ी समस्या है. प्रियंका ने बताया कि वे नेपो बेबी नहीं हैं. उनके पास कोई बड़ा परिवार नहीं था जो उन्हें हर फिल्म में मौका देता. जब उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हुईं, तो काम और कम हो गया उन्हें लगा कि यहां वे सीमित हो गई हैं. उन्होंने बताया कि, “मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थी, लेकिन मुझे लगा कि मुझे नए और रोमांचक काम की जरूरत है.”

विज्ञापन

हॉलीवुड में की नई शुरुआत

इन वजहों से प्रियंका ने अमेरिका जाने का फैसला किया. वहां उन्होंने म्यूजिक से शुरुआत की और फिर ‘क्वांटिको’ जैसी वेब सीरीज और ‘बायवॉच’, ‘द व्हाइट टाइगर’ जैसी फिल्मों में काम किया. आज वे हॉलीवुड में सफल हैं और अपनी मेहनत से नाम कमाया है हाल के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे बॉलीवुड से दूर नहीं होना चाहती थीं, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया.

विज्ञापन

प्रियंका का साहस

प्रियंका का यह खुलासा दिखाता है कि बॉलीवुड में भी बहुत सारी चुनौतियां हैं. हालांकि, प्रियंका अब पूरी तरह अमेरिका में ही सेट हैं. उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी भी कर ली है और अभी उन दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है. प्रियंका की अभी नई फिल्म The Bluff ने OTT पर तहलका मचा दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ