Netflix पर छाई ये 4 सीजन वाली सीरीज, Regency-era लंदन का जीवन और रोमांस देखकर दर्शक हुए दीवाने, शो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Most Watched Netflix Series: Netflix पर Bridgerton सीरीज हर जगह छाई हुई है. लोग इसे बिंज-वॉच कर रहे हैं. रीजेंसी-युग की कहानी और लंदन की विलासिता, गॉसिप को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें रोमांस कूट कूटकर भरा है.

bridgerton season 4 netflix
1 / 8
bridgerton season 4 netflix

विज्ञापन

Netflix की टॉप ट्रेडिंग सीरीज

Netflix की टॉप ट्रेडिंग सीरीज2 / 8

Netflix पर कुछ सीरीज इस वक्त काफी ट्रेंड कर रही हैं. यह कोई और नहीं बल्कि ब्रिजर्टन (Bridgerton) सीरीज है. दरअसल, इस सीरीज का चौथा सीजन फरवरी में रिलीज हुआ. इसके बाद से OTT पर यह सीरीज बुरी तरह वायरल हो गया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

19वीं सदी के शुरुआत की कहानी

19वीं सदी के शुरुआत की कहानी3 / 8

शोंडा राइम्स द्वारा निर्मित यह सीरीज 19वीं सदी के शुरुआत के रीजेंसी-युग (Regency-era) लंदन की विलासिता, गॉसिप और रोमांस को खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है. लोग मजेदार कहानी और रोमांस के साथ शो की खूबसूरती को भी काफी पसंद कर रहे हैं. (Credit- Pinterest)

बड़े गाउन्स और हेयरस्टाइल्स

बड़े गाउन्स और हेयरस्टाइल्स4 / 8

ब्रिजर्टन (Bridgerton) सीरीज में सिर्फ रोमांस ही नहीं बल्कि सुंदर गाउन्स का अच्छा खासा कलेक्शन है. पूरी सीरीज में कई गाउन्स तैयार किए गए हैं. इसके अलावा Queen Charlottee के हेयरस्टाइलिंग भी काफी वायरल हो रही है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

सीरीज का थीम

सीरीज का थीम5 / 8

इस सीरीज में महिलाएं सुंदर ड्रेस पहनकर बॉल में जाती हैं, जहां वे पार्टनर ढूंढती हैं. लेकिन कहानी में सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि परिवार, दोस्ती, राज और समाज के नियम भी हैं. गाने आधुनिक हैं, जो पुराने समय में नया टच देते हैं. ड्रेस, सेट और मेकअप इतने खूबसूरत हैं कि देखते ही मन मोह लेते हैं. (Credit- Pinterest)

रिकॉर्ड तोड़ने वाली सफलता

 रिकॉर्ड तोड़ने वाली सफलता6 / 8

ब्रिजर्टन ने Netflix पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. पहला सीजन रिलीज होते ही 82 मिलियन घरों में देखा गया, जो Netflix का सबसे बड़ा लॉन्च था. दूसरे सीजन ने भी रिकॉर्ड तोड़े और अंग्रेजी शो में सबसे ज्यादा घंटे देखे गए. तीसरा और चौथा सीजन भी कमाल के रहे. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

चौथे सीजन ने किया कमाल

चौथे सीजन ने किया कमाल7 / 8

चौथे सीजन के पार्ट 2 आने पर यह फिर नंबर 1 पर पहुंच गया और 28 मिलियन व्यूज से ज्यादा मिले. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह Netflix की सबसे ज्यादा बिंज की जाने वाली सीरीज बन गई है. दुनिया भर में लाखों लोग इसे देखते हैं और सोशल मीडिया पर बात करते हैं. (Credit- Pinterest)

दर्शकों का प्यार

दर्शकों का प्यार8 / 8

लोग ब्रिजर्टन को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इसमें प्यार, ड्रामा और खुशी सब कुछ है. महिलाओं को खास तौर पर यह शो बहुत भाता है. हर सीजन नई कहानी लाता है, लेकिन Bridgerton परिवार का जादू बरकरार रहता है. अब पांचवां और छठा सीजन भी आने वाला है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन