Numerology: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का मूलांक 7, अब 7 नवंबर को ही आया बेबी बॉय, जानें क्या है ये खास कनेक्शन?

Ank Jyotish: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उसका जन्म भी 7 नवंबर को हुआ और माता पिता कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का भी मूलांक 7 है. आइए जानते हैं कि ये खास कनेक्शन का क्या फल होगा.

numerology Katrina Kaif Vicky Kaushal baby boy
1 / 10
numerology Katrina Kaif Vicky Kaushal baby boy

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

अंक ज्योतिष विद्या2 / 10

अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व है. यह पर्सनालिटी नंबर होता है जो आपकी स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बताता है. आपकी जन्मतिथि के योग से मूलांक को निकाला जाता है. यह अंक आपके जीवन में आने वाली कई सारी चीजों को प्रभावित करता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

विक्की कौशल कैटरीना कैफ का मूलांक

विक्की कौशल कैटरीना कैफ का मूलांक3 / 10

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों का ही मूलांक 7 है. साथ ही इनके पहले बच्चे का जन्म भी 7 नवंबर को ही हुआ है. यह बड़ा ही अद्भुत संयोग है. इस 7 तारीख ने सबको हैरान कर दिया, जब विक्की और कैटरीना और उनके बच्चे सभी का मूलांक 7 है. (Credit- Pinterest)

मूलांक 7 का प्रभाव

मूलांक 7 का प्रभाव4 / 10

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 7 कहलाता है. ये अंक केतु ग्रह से जुड़ा होता है, जिससे इन जातकों के अंदर वैराग्य की भावना पाई जाती है. यह लोग आध्यात्म की तरफ ज्यादा झुकते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कैटरीना और विक्की के नंबर का कनेक्शन

कैटरीना और विक्की के नंबर का कनेक्शन5 / 10

कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 को हुआ. 16 को जोड़ें तो 1+6=7, यानी मूलांक 7. विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को हुआ. यहां भी 16 से मूलांक 7 बनता है. दोनों का मूलांक एक ही है. ये जोड़ी 2021 में शादी के बाद से खुश है. अब उनका बच्चा भी 7 नवंबर को पैदा हुआ, जो महीने की 7 तारीख है। नवंबर महीना भी 11वां महीना है, लेकिन तारीख 7 होने से नंबर 7 मजबूत हो जाता है. (Credit- Pinterest)

संयोग का मतलब

संयोग का मतलब6 / 10

न्यूमरोलॉजी में ऐसा माना जाता है कि ये बच्चा अपने माता-पिता की तरह बुद्धिमान, संवेदनशील और सफल होगा. 7 नवंबर 2025 की तारीख में 7 का प्रभाव बहुत मजबूत है. न्यूमरोलॉजी के जानकार कहते हैं कि नंबर 7 वाले लोग जीवन में गहरी समझ और आध्यात्मिक शक्ति पाते हैं. कैटरीना और विक्की दोनों 7 के प्रभाव में हैं, इसलिए उनका बेटा भी इसी ऊर्जा से जुड़ेगा. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

बेटे का भविष्य

बेटे का भविष्य7 / 10

विक्की और कैटरीना ने अपने बच्चे का नाम विहान रखा गया है, जो नई शुरुआत का मतलब देता है. ये पूरा परिवार नंबर 7 की वजह से एक मजबूत बंधन में बंधा लगता है. इस तारीख में जन्म लेने से यह बच्चा कौशल परिवार में खुशिया, सफलता और आध्यात्म का विकास करेगा. (Credit- Pinterest)

मूलांक 7 वालों का स्वभाव

मूलांक 7 वालों का स्वभाव8 / 10

मूलांक 7 वाले लोग बहुत शांत रहते हैं. वे ज्यादा बोलते नहीं, लेकिन मन में हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहते हैं. इनकी सोच बहुत गहरी होती है. ये अकेले रहना पसंद करते हैं और भीड़-भाड़ से दूर रहकर अपनी बात सोचते हैं. इनमें धैर्य बहुत होता है. छोटी-छोटी बातों पर कभी-कभी ये चिड़चिड़े भी हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर समय ये शांत और समझदार बने रहते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कैटरीना और विक्की का भी ऐसा नेचर

कैटरीना और विक्की का भी ऐसा नेचर9 / 10

अगर आपने कभी गौर किया हो, तो विक्की और कैटरीना भी इतनी सफलता पाने के बाद भी इवेंट्स पर काफी शांत और संभले हुए रहते हैं. वे दूसरों को बोलने देते हैं, मगर खुद शांत रहते हैं. दोनों के अंदर खास तरह की गंभीरता पाई जाती है. जो कि उनके बच्चे के अंदर भी पाई जाएगी. (Credit- Pinterest)

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन