5:20 मिनट के इस गाने ने Madhuri Dixit को बना दिया 'धक धक गर्ल', अनुराधा पौडवाल की आवाज में बना बॉलीवुड क्लासिक

Dhak Dhak Girl: Madhuri Dixit के कई गाने कल्ट क्लासिक हैं. लेकिन इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड का धक धक गर्ल बना दिया. इसमें अनिल कपूर का साथ उनका रोमांट आज भी याद किया जाता है. वहीं अनुराधा पौडवाल की आवाज ने इस सुपरहिट गाना बना दिया.

Madhuri Dixit Dhak Dhak Girl
1 / 9
Madhuri Dixit Dhak Dhak Girl

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित की फिल्में

माधुरी दीक्षित की फिल्में2 / 9

माधुरी दीक्षित की फिल्मों में गाने आज भी लोगों की जबान पर रटे हुए हैं. लेकिन इस गाने ने माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड को धक धक गर्ल बना दिया. यह गाना आज भी सभी के जुबान पर वैसा का वैसा रटा हुआ है. लोग आज भी माधुरी को देखते ही ये गाना गुनगुनाने लगते हैं.

विज्ञापन

कौन सा है ये गाना?

कौन सा है ये गाना?3 / 9

1992 में आई फिल्म बेटा ने बॉलीवुड में एक नया तूफान ला दिया. इस फिल्म का एक गाना ऐसा था, जिसने माधुरी दीक्षित को हमेशा के लिए 'धक धक गर्ल' का नाम दे दिया. गाने का नाम है "धक धक करने लगा". यह गाना ठीक 5:20 मिनट का है, लेकिन इसकी जादुई धुन और माधुरी की अदाकारी ने इसे बॉलीवुड का क्लासिक बना दिया.

गाने की कहानी और संगीत

गाने की कहानी और संगीत4 / 9

यह गाना फिल्म बेटा में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है. इसका संगीत दिया है आनंद-मिलिंद ने. गीत लिखे हैं समीर ने और आवाज दी है उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने. इससे ये गाना इतना सुरीला बना.

विज्ञापन

अनुराधा पौडवाल की मधुर आवाज

अनुराधा पौडवाल की मधुर आवाज5 / 9

अनुराधा पौडवाल की मधुर और रोमांटिक आवाज ने गाने को दिल तक पहुंचाया। गाने की शुरुआत होती है "आउच!" से और फिर "धक-धक करने लगा, मोरा जियरा डरने लगा" जैसे बोल दिल की धड़कन बढ़ा देते हैं. इसमें अनिल कपूर के साथ लाल साड़ी में लिपटी माधुरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

माधुरी की जादुई डांस और स्टाइल

माधुरी की जादुई डांस और स्टाइल6 / 9

माधुरी दीक्षित ने इस गाने में लाल साड़ी और घाघरा-चोली में कमाल का डांस किया. सरोज खान की कोरियोग्राफी थी. माधुरी की आंखों में शरारत, कमर की अदाएं और पैरों की थिरकन ने हर किसी का दिल जीत लिया. अनिल कपूर के साथ उनका रोमांस इतना खूबसूरत था कि लोग आज भी इसे याद करते हैं.

विज्ञापन

धक धक गर्ल का जलवा

धक धक गर्ल का जलवा7 / 9

इसी गाने के बाद माधुरी को 'धक धक गर्ल' कहा जाने लगा. यह नाम आज भी उनके साथ जुड़ा हुआ है. इस गाने में अनिल और माधुरी के कई बोल्ड सीन्स थे, जिसने इस गाने को और रोमांटिक बना दिया.

निर्माण की कहानी

निर्माण की कहानी8 / 9

एक बार माधुरी दीक्षित ने खुद बताया था कि यह गाना मूल रूप से फिल्म का हिस्सा नहीं था, लेकिन इसे आखिरी में फिल्म के लिए सिर्फ 3 दिन में शूट किया गया था. यह गाना 90 के दशक का सबसे बड़ा हिट था.

विज्ञापन

रोडियो और टीवी की जान

रोडियो और टीवी की जान 9 / 9

रेडियो, टीवी और कैसेट पर यह बार-बार बजता था. लोग इसकी धुन पर नाचते थे. अनुराधा पौडवाल की आवाज में वो जादू था, जो सुनने वाले को रोमांटिक महसूस कराता था. माधुरी की डांस कला ने गाने को अमर बना दिया. आज भी जब यह गाना बजता है, तो लोग पुरानी यादों में खो जाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन