साउथ सिनेमा को मिला बॉलीवुड का साथ, प्रभास की ‘Fauzi’ में शामिल हुआ 540 फिल्मों वाला ये स्टार
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'Fauzi' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इतना ही नहीं प्रभास की इस फिल्म में वेटरन एक्टर भी अहम किरदार निभाने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहु चर्चित फिल्म 'द राजा साब' साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था और यह फिल्म अपने बजट से आधा ही कमा पाई थी. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है, जहां इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और यह फिल्म पिछले 1 महीने से ट्रेंड कर रही है.
प्रभास की अपकमिंग फिल्में
2 / 5वहीं अब खबर यह भी सामने आ रही है कि प्रभास अपनी नई फिल्म 'Fauzi' के साथ बॉक्स ऑफिस पर आने वाले हैं. इतना ही नहीं साउथ की इस फिल्म में एक बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं उस एक्टर के बारे में.
फौजी मूवी
3 / 5प्रभास स्टारर फिल्म Fauzi में बॉलीवुड के जिस एक्टर की एंट्री हुई है उसका नाम अनुपम खेर है. अनुपम खेर ने बॉलीवुड में 540 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
अनुपम खेर
4 / 5आपको बता दें कि प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी में अनुपम खेर की एंट्री कंफर्म हो गई है. दरअसल इसकी जानकारी फिल्म मेकर्स ने अनुपम खेर को ट्वीट कर दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'फौजी की बटालियन में आपका शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है.'
स्पिरिट
5 / 5हालांकि, प्रभास स्टारर फिल्म फौजी कब सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी इसकी कोई जानकारी अभी नहीं आई है. लेकिन साल 2027 में प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.