UK07 Rider News: यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. UK07 राइडर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. यूट्यूबर ने सुसाइड अटेम्प्ट करने से पहले अपने परिवार पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे. वहीं दूसरी ओर यूट्यूबर के भाई कलम इंक ने अनुराग डोभाल के आरोपों को झूठा बताया और उन्हें ही आरोपी ठहराया. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी अनुराग डोभाल को ट्रोल किया जाने लगा. वहीं अब UK07 Rider के एक्सीडेंट के बाद कलम इंक का एक और पोस्ट सामने आया है, जिसमें वो दिल की बात जनता से कहते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर विवाद
कलम इंक ने कुछ दिन पहले वीडियोज शेयर किए थ, जिसमें वो अनुराग डोभाल के झूठे आरोपों के बारे में बता रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर UK07 Rider को ट्रोल किया जाने लगा. वहीं अनुराग डोभाल इससे बुरी तरह टूट गए और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर सुसाइड करने की कोशिश की. इसके बाद सोशल मीडिया पर अनुराग के सपोर्ट में उनके फैंस उतर आए और अनुराग की फैमिली के बारे में अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया.
क्या बोले कलम इंक?
वहीं अब कलम इंक ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. म्यूजिशियन ने कहा, ‘इस टॉपिक पर मेरी तरफ से ये लास्ट रिएक्शन था. जो गलत होगा उसका कर्मा उसको मिल जाएगा. आप और मैं कोई नहीं होते सच-झूठ साबित करने वाले. मैंने अपनी वीडियो में कोई भी आरोप नहीं लगाए और चैट-रिकॉर्डिंग भी लीक नहीं की. मैंने बस सच सामने रखा है. अब भी गाली देनी है तो दो. पर जब ये चीज आपके साथ होगी तो मैं दावे के साथ कहता हूं कि आप भी सेम चीज करोगे.’
मां-बाप को लेकर कही ये बात
कलम इंक ने आगे कहा, ‘मेरे मां-बाप का इकलौता सहारा मैं हूं. और मैं वादा करता हूं मैं उन्हें गर्व महसूस कराऊंगा. सबको प्यार सबको जीत.’ अब सोशल मीडिया पर कलम इंक का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. बता दें हाल ही में अस्पताल से एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका भी नजर आ रही हैं. रितिका प्रेग्नेंट हैं और इसके बाद भी वो अपने पति अनुराग से अस्पताल मिलने पहुंची.