60 के दशक की वो बदनसीब अदाकारा, जिसका पिता बना जानी दुश्मन, प्यार-करियर सब छीना, गुमनामी हुई मौत

Madhubala Tragic Life Story: बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने भले ही पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के झंडे गाढ़े हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उनके पिता की वजह से काफी दिक्कतों में रही. उन्होंने अपनी आखिरी सांसें भी गुमनामी के अंधेरे बिताई थी.

Madhubala tragic life story
1 / 9
Madhubala tragic life story

विज्ञापन

1960 की मशहूर अदाकारा

1960 की मशहूर अदाकारा2 / 9

बॉलीवुड में 60 के दशक में मशहूर अदाकारा थीं, जिनका नाम था मधुबाला. उनका असली नाम मुमताज़ जहां बेगम था. वे बेहद खूबसूरत और मासूम चेहरा वाली अभिनेत्री थीं. बचपन से ही उन्होंने फिल्मों में काम शुरू कर दिया था. लेकिन इतनी खूबसूरत अभिनेत्री का जीवन उतना ही दर्द और तकलीफों से भरा हुआ था. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

पिता ने बना जानी दुश्मन

पिता ने बना जानी दुश्मन3 / 9

उनके पिता अता उल्लाह खान फिल्म इंडस्ट्री में थे और उन्होंने मधुबाला को स्टार बनाने के लिए बहुत मेहनत की. लेकिन इस प्यार के बदले उन्होंने मधुबाला की आजादी छीन ली. करियर में जहां मधुबाला अच्छा कर रहीं थी, वहीं निजी जीवन उतना ही खराब था. (Credit- Pinterest)

सख्ती और मनमर्जी ने छीनी खुशियां

सख्ती और मनमर्जी ने छीनी खुशियां4 / 9

मधुबाला के पिता बहुत सख्त थे. वे उनकी कमाई और करियर को नियंत्रित करते थे. जब दिलीप कुमार से उनका प्यार हुआ, तो ये खबर फैल गई. दोनों की जोड़ी फिल्मों में बहुत हिट थी, जैसे 'मुगल-ए-आजम' और 'देवदास'. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

प्यार को ठुकराया

प्यार को ठुकराया5 / 9

मधुबाला को दिलीप कुमार से प्यार हुआ. इन दोनों को रोमांस पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर था. जब शादी की बात हुई, लेकिन पिता अता उल्लाह खान ने साफ मना कर दिया. उन्होंने शर्तें रखीं कि दिलीप उनकी बनाई फिल्मों में काम करेंगे. (Credit- Pinterest)

प्यार और परिवार के बीच

प्यार और परिवार के बीच6 / 9

दिलीप कुमार ने मधुबाला के पिता की बात से साफ इंकार कर दिया. प्यार और परिवार के बीच फंसकर मधुबाला को दिलीप से अलग होना पड़ा. पिता ने उन्हें घर में बंद रखा और करियर पर भी सख्ती बरती. ये दर्द उनके दिल में हमेशा रहा. पिता और बेटी के रिश्ते में दरार आ गई, जो कभी ठीक नहीं हुई. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

प्यार और करियर सब छिन गया

प्यार और करियर सब छिन गया7 / 9

प्यार टूटने के बाद मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की. लेकिन ये शादी भी खुशहाल नहीं रही. उनकी तबीयत खराब रहने लगी. उन्हें दिल में छेद की बीमारी थी. उनके कई बार ऑपरेशन हुए, लेकिन हालत बिगड़ती गई. हेल्थ की वजह से वे फिल्में कम करने लगीं और करियर धीरे-धीरे खत्म हो गया. (Credit- Pinterest)

गुमनामी में हुई मौत

गुमनामी में हुई मौत8 / 9

बीमारी के चलते वे अकेले रहने लगीं. 23 फरवरी 1969 को सिर्फ 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया. मौत के समय वे अस्पताल में अकेली थीं. उनकी मौत के बाद बहुत कम लोग आए. जो सितारा कभी करोड़ों दिलों पर राज करती थी, वो गुमनामी में चली गई. आज भी लोग उनकी खूबसूरती और दुख भरी कहानी को याद करते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

जिंदा रही एक्टिंग

जिंदा रही एक्टिंग9 / 9

मधुबाला की इस ट्रेजिक कहानी के अंत के बाद भी कहानी थमी नहीं. आज मधुबाला नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. 60 के दशक की ये खूबसूरत अदाकारा सिर्फ भारत के लोगों के दिलों में ही नहीं राज करती थी, बल्कि हॉलीवुड में भी चर्चा थी. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन