दरिंदे की क्रूरता से थरथराया अमेरिका, दिमाग हिलाकर रख देगी ये क्राइम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज, सीजन 3 में हुआ कमाल

Monster Season 3 Netflix: कुछ फिल्मों की कहानी बड़ी खतरनाक होती हैं. यह आपके साथ महीनों तक रह जाती हैं. ऐसी ही Netflix पर मशहूर क्राइम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज लोकप्रिय हो रही है. इसका तीसरा सीजन धमाल मचा रहा है.

netflix monster season 3
1 / 8
netflix monster season 3

विज्ञापन

क्राइम-थ्रिलर सीरीज

क्राइम-थ्रिलर सीरीज2 / 8

कुछ क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानियां आपके दिमाग को हिला सकती हैं. ऐसी ही Netflix पर मशहूर क्राइम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज काफी सुर्खियां बटोर रही है. जब से इसका तीसरा सीजन आया है, तब से लोग शो को binge-watch कर रहे हैं.

विज्ञापन

Netflix की मशहूर क्राइम ड्रामा सीरीज

Netflix की मशहूर क्राइम ड्रामा सीरीज3 / 8

Netflix की मशहूर क्राइम ड्रामा सीरीज Monster का तीसरा सीजन अब सबसे ज्यादा चर्चा में है. इस सीजन का नाम है Monster: The Ed Gein Story. यह सीरीज असली घटनाओं पर आधारित है और इसमें अमेरिका के सबसे खतरनाक और डरावने अपराधी एड गेन की कहानी दिखाई गई है.

एड गेन का किरदार

एड गेन का किरदार4 / 8

चार्ली हनम ने एड गेन का किरदार निभाया है, जो इतना शानदार है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. एड गेन 1950 के दशक में विस्कॉन्सिन का एक साधारण किसान लगता था. लेकिन उसके घर की तलाशी में पुलिस को जो मिला, वह किसी को सपने में भी नहीं सोच सकता.

विज्ञापन

शो की थीम

शो की थीम5 / 8

सीरीज में उसने दो महिलाओं की हत्या की थी. साथ ही, उसने कब्रिस्तान से लाशें निकालकर उनसे घर की चीजें बनाईं. जैसे मानव त्वचा से बनी कुर्सी, लैंपशेड और कपड़े. उसकी क्रूरता इतनी ज्यादा थी कि अमेरिका सहम गया. एड गेन को "प्लेनफील्ड का कसाई" कहा जाता है.

सीरीज में क्या खास है?

सीरीज में क्या खास है?6 / 8

इस सीजन में 8 एपिसोड हैं. हर एपिसोड में एड गेन के जीवन, उसकी मां के साथ रिश्ते और उसके पागलपन को गहराई से दिखाया गया है. यह सिर्फ हत्या की कहानी नहीं है. यह बताती है कि कोई इंसान इतना क्रूर कैसे बन जाता है.

विज्ञापन

सीरीज के सारे सीजन

सीरीज के सारे सीजन7 / 8

सीरीज में असली घटनाओं को बहुत डरावने अंदाज में दिखाया गया है। कई दृश्य इतने शॉकिंग हैं कि देखते समय आंखें बंद करनी पड़ती हैं. पहले सीजन में जेफरी डाहमर और दूसरे में मेनेंडेज ब्रदर्स की कहानी ने लोगों को हिला दिया था. लेकिन तीसरा सीजन और भी ज्यादा डरावना है.

क्या देखना चाहिए?

क्या देखना चाहिए?8 / 8

अगर आपको ट्रू क्राइम स्टोरी पसंद है और आप डरावनी कहानियां देख सकते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए है. यह बहुत भयानक है. बच्चे या कमजोर दिल वाले लोग इसे न देखें. Netflix पर उपलब्ध है और जल्दी ही देख लें, क्योंकि यह दिमाग हिला देने वाली है. इसको 7.8 IMDb रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन