---विज्ञापन---

The Paradise: 60 घर, 100 टैंकर पानी और 2.5 एकड़ का सेट, ‘आया शेर’ के लिए मेकर्स ने यूं बनाया बड़ा स्लम

The Paradise Aaya Sher Facts: नेचुरल स्टार नानी पिछले लंबे समय से फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में हाल ही में रिलीज किया गया गाना 'शेर आया' को लेकर इंटरेस्टिंग फेक्ट्स सामने आए हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले एक्टर नानी पिछले लंबे समय से फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अभिनेता का एक अलग अवतार देखने के लिए मिल रहा है. इसी बीच फिल्म का लेटेस्ट सॉन्ग ‘आया शेर’ रिलीज किया गया, जो यूट्यूब पर आते ही छा गया. गाने का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है. इसे तेलुगु में 56 में और हिंदी में साढ़े 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो इंटरनेट पर बवाल काट रहा है. ऐसे में इस गाने को लेकर इंटरेस्टिंग फैक्ट्स सामने आए हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘द पैराडाइज’ का सॉन्ग ‘आया शेर’ को एक भव्य ‘स्लम एम्पायर’ के सेट पर फिल्माया गया है. वहीं, गाने में एक्टर को स्लम का हीरो बताया गया है. गाने ने रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल ही मचा दी है. लोगों की क्यूरियोसिटी को दोगुना हो गई है. गाने में नानी ने अपनी जबरदस्त एनर्जी और कमाल के विजुअल्स दिखाए हैं. फैंस इससे काफी इंप्रेस हुए हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि इस गाने के लिए मेकर्स ने कड़ी मेहनत की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मेरे मां-बाप ने बहुत…’, क्या UK07 Rider Anurag Dobhal ने खेला इमोशनल कॉर्ड? आज सच का खुलासा करेंगे Kalam Ink, बोले- सच के लिए किसी हद…

यूं बना ‘आया शेर’ का सेट

जानकारी के मुताबिक, ‘आया शेर’ के सेट के लिए मेकर्स ने कड़ी मेहनत की है. सबसे खास सेटअप्स में से एक ‘हीरो हाउस’ (कमान सेट) है. यह 60 फीट चौड़ा, 45 फीट ऊंचा और 25 फीट गहरा एक विशाल स्ट्रक्चर है. इस खास तौर पर दमदार डिप वाले सीन के लिए बनाया गया था. शुरुआत में इसे 30 फीट चौड़ा बनाया गया था, लेकिन बाद में दोनों तरफ 15-15 फीट और बढ़ाकर इसकी चौड़ाई 60 फीट कर दी गई. लगभग 25 वर्कर्स ने करीब 20 दिनों तक मेहनत करके इस बड़े स्ट्रक्चर को तैयार किया और आस-पास के माहौल के साथ एकदम असली दिखाने के लिए खास ‘एजिंग’ (पुराना दिखाने की) तकनीक का इस्तेमाल किया गया.

---विज्ञापन---

5 दिन में तैयार हुआ बड़े कटोरे जैसा स्ट्रक्चर

‘द पैराडाइज’ के गाने की एक और अनोखी चीज बिरयानी के बड़े कटोरे जैसा स्ट्रक्चर है. इसे तांबे की फिनिश और पुराना लुक दिया गया है ताकि ये एकदम असली और देसी लगे. 10 फीट चौड़ाई, 20 फीट रेडियस और 6 फीट ऊंचाई वाले इस सेटअप को 5-7 लोगों की टीम ने सिर्फ पांच दिनों में तैयार कर दिया था.

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT Release: ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान

---विज्ञापन---

2.5 एकड़ में फैला है ‘वॉटर बॉडी विलेज सेट’

प्रोडक्शन के लेवल को और बड़ा बनाने के लिए 2.5 एकड़ में फैला ‘वॉटर बॉडी विलेज सेट’ तैयार किया गया था, जिसमें डमी स्ट्रक्चर्स के बजाय 60 असली घर बनाए गए थे. लगभग 50 वर्कर्स ने 30 दिनों तक मेहनत करके इस गांव को बनाया, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि इसमें एक साथ करीब 500 लोग आ सकें. पानी का सीन क्रिएट करने के लिए 100 टैंकर पानी मंगवाया गया, जिसे भरने में 7 दिन लगे. साथ ही, पानी जमा करने के लिए 20 फीट गहरा एक अलग तालाब भी बनाया गया था.

प्रोडक्शन ने एक बहुत बड़ा ‘डंप यार्ड’ सेट भी तैयार किया, जो 120 फीट लंबा, 50 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा था. 25 लोगों की टीम ने 30 दिनों की मेहनत से इसे बनाया, जिसका मकसद एक असली डंप यार्ड जैसा ‘रस्टिक’ और पुराना लुक देना था. इसके सेट की खास चीज ये भी बताई जाती है कि इसके लिए नेचुरल चीजों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया. पुरानी चीजों का भी खास ख्याल रखा गया है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’?

बहरहाल, अगर नानी की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 21 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म पहले 26 मार्च, 2026 को आने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी होने के कारण इसकी रिलीज को 5 महीने पोस्टपोन कर दिया गया है.

First published on: Mar 10, 2026 01:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola