'मेरे लिए विजय क्या है?…' एक्टर Parthiban ने फिर एक्ट्रेस Trisha को मारा नया ताना, बयान ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

Parthiban and Trisha Controversy: साउथ एक्टर्स पार्थिबन और तृषा के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर पार्थिबन का नया ताना काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार उन्होंने सीधा विजय पर सीधा धावा बोला है. विजय के तलाक विवाद के बाद ये नया विवाद शुरू हो गया है.

actor Parthiban controversial statement

actor Parthiban controversial statement

Parthiban vs Trisha Statement Controversy: साउथ एक्टर पार्थिबन और एक्ट्रेस तृषा के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा. एक्टर ने फिर से तृषा पर नया ताना मारा है. यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और खूब खलबली मचा दी. X पर उन्होंने नया वीडियो डाला है और नया ताना कसा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से हुआ विवाद की शुरुआत?

कुछ ही दिनों पहले थलपति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी. इसमें उन्होंने एक अनाम अभिनेत्री के साथ अफेयर का जिक्र किया. इसके बाद विजय और तृषा कृष्णन एक शादी की रिसेप्शन में साथ दिखे. यह तस्वीर वायरल हो गई. लोगों ने तृषा और विजय के अफेयर की बात शुरू कर दी. इसी बीच एक अवॉर्ड फंक्शन में पार्थिबन ने तृषा की फोटो देखकर कहा, “इस कुंडावई को घर पर ही बैठना चाहिए, ताकि समस्या न आए.” बता दें कि कुंडावई नाम तृषा का ‘पोन्नियिन सेल्वन’ फिल्म का किरदार था. यह बात मजाक में कही गई लगती थी, लेकिन इस बा लोगों को बुरा लगा.

तृषा ने दिया करारा जवाब

पार्थिबन की बयानबाजी के बाद तृषा ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “माइक लगाने से कोई बात समझदार नहीं हो जाती. यह सिर्फ बेवकूफी को जोर से बोलने का काम करता है.” तृषा ने कहा कि ऐसे शब्द बोलने वाले की असलियत बताते हैं, न कि जिस पर बोले जाते हैं. तृषा की ये जवाबी कार्यवाई तेजी से वायरल हो गई. इसके बाद दोनों के बीच तलवार खिंच गई.

विज्ञापन

पार्थिबन ने नए ताने के साथ माफी मांगी

इस विवाद को देखकर पहले पार्थिबन ने माफी मांगी. उन्होंने कहा कि बात अनजाने में गुस्से में निकल गई.. लेकिन बाद में उन्होंने X पर एक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने कहा कि तृषा को विजय के साथ रिसेप्शन में नहीं जाना चाहिए था. उन्होंने तृषा को ‘थर्ड पार्टी’ जैसा कहा और नया ताना मारा. उन्होंने कहा कि विजय और तृषा इस रूमर के लिए दोनों जिम्मेदार हैं. यह नया बयान फिर से सोशल मीडिया पर बुरी तरह फैल गया. इस बयानबाजी में विजय-तृषा के फैंस और पार्थिबन के फैंस दो हिस्सों में बंट गए. कुछ पार्थिबन का साथ दे रहे हैं, कुछ तृषा का बचाव कर रहे हैं.

विज्ञापन

मेरे लिए विजय क्या है?

पार्थिबन यहां नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि ‘विजय की तरक्की काबिले तारीफ है. जब मैं शांत मन से सोचता हूं, तो खुद विजय सोचते होंगे कि मेरे लिए विजय क्या है?’ इसके बाद वे तृषा पर आ गए. हालांकि, अब इन दोनों एक्टर्स के बीच विवाद काफी बढ़ गया है. अब देखना ये होगा कि पार्थिबन के इस बयान पर तृषा या विजय की तरफ से कोई रिएक्शन आता है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ