Sitaare Zameen Par OTT Release: 'सितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसके बाद एक्टर ने ऐलान किया था कि इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. लेकिन अब 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है.

Sitaare Zameen Par OTT Release

'सितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज का ऐलान (File photo)

Sitaare Zameen Par OTT Release: आमिर खान इन दिनों फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से शानदार रिस्पांस और पॉजिटिव रिव्यू मिले थे. इस फिल्म को पिछले साल 20 जून, 2025 में रिलीज किया गया था. इसके जरिए एक बार फिर से आमिर खान की दमदार एक्टिंग देखने के लिए मिली थी. नन्हें कलाकारों के अभिनय ने भी फैंस का दिल जीत लिया था. ऐसे में अब फिल्म लंबे समय के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, जिसे घर बैठे आप एन्जॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के दौरान आमिर खान ने किसी भी तरह की ओटीटी डील से इनकार किया था और दर्शकों के लिए इसे यूट्यूब पर फ्री का ऐलान किया था, जिसके बाद ये 9 महीने तक दर्शकों को ओटीटी पर देखने के लिए नहीं मिली. अब लंबे समय के बाद इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान किया गया है. चलिए बताते हैं इसे कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसका सोनी लिव पर प्रीमियर किया जाएगा. यह ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर की जाने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी. सोनी लिव की ओर से इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया और इसके प्रीमियर का ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से पोस्ट में लिखा गया कि यह रिलीज प्लेटफॉर्म के लिए एक मील का पत्थर है. क्योंकि सितारे जमीन पर प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. हालांकि, इस पोस्ट के साथ अभी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है. पोस्ट में केवल ये लिखा गया है कि फिल्म जल्द ही सोनीलिव पर स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

क्या है ‘सितारे जमीन पर’ की स्टोरी?

बहरहाल, अगर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्टोरी की बात की जाए तो इसमें छोटे कद के बास्केटबॉल कोच और 10 तूफानी सितारों की कहानी दिखाई गई है, जो फिजिकली एब्ल्ड होते हैं. ये स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन’ का रीमेक है, जिसे 2018 में रिलीज किया गया था. आमिर की फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया था. इसमें आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरौश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि साहनी जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ