2 घंटे 50 मिनट की वो फिल्म, जिसने की बजट से 12 गुना ज्यादा कमाई, 4 साल पहले हुई थी रिलीज
The Kashmir Files: हिंदी सिनेमा में अक्सर ऐसी फिल्में बनती हैं, जो सालों तक दर्शकों को याद रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

'द कश्मीर फाइल्स'
2 / 7हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' है. ये वही फिल्म है, जिससे कमाई की उम्मीद भी नहीं थी, लेकिन इसने बेहद शानदार कलेक्शन किया था.
विवेक रंजन अग्निहोत्री
3 / 7फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया था. ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और इसकी खूब तारीफ भी हुई थी.
फिल्म की कहानी
4 / 7फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन की स्टोरी को दिखाया गया है, जो हिंसा और डर के माहौल से अपने परिवार को छोड़ देते हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
5 / 7इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मांडलेकर जैसे स्टार्स नजर आए थे.
बजट और कलेक्शन
6 / 7साथ ही अगर फिल्म के बजट और कलेक्शन पर अगर नजर डालें, तो इस फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये बताया गया था. वहीं, इसने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.
2022 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म
7 / 7बता दें कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म थी. इसका प्रॉफिट लगभग 1162 फीसदी था. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.