Hansika Motwani Divorce: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का तलाक, सोहेल कथूरिया से टूटी 4 साल पुरानी शादी

Hansika Motwani Sohail Kathuria Divorce: अभिनेत्री हंसीका मोटवानी ने पति सोहेल कथूरिया से शादी के 4 साल बाद तलाक ले लिया है. इस खबर ने हंसीका के फैंस को चौंका दिया. बता दें कि उनकी शादी दिसंबर, 2022 में हुई थी. अब वे अलग हो चुकी हैं.

hansika motwani sohail kathurai divorce

hansika motwani sohail kathurai divorce

Hansika Motwani Latest News: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसीका मोटवानी एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. खबरों के अनुसार, हंसिका और उनके पति सोहेल कथूरिया के बीच तलाक हो गया है. इन दोनों की शादी दिसंबर, 2022 में हुई थी. शादी के 4 साल बाद कपल एक दूसरे से अलग हो गए. मुंबई बांद्रा फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस में किया था प्रपोज

हंसिका के पति सोहेल ने शादी से पहले पेरिस में एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट में एक बेहद शाही समारोह में दोनों ने शादी की थी. उनकी शादी की पूरी झलकियां ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’ नामक वेब सीरीज के जरिए भी दिखाई गई थीं.

क्यों आई रिश्ते में दरार?

हंसिका मोटवानी के वकील Adnan Shaikh के मुताबिक, दोनों के बीच तालमेल की कमी थी. साथ ही अलग अलग करियर होने की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गई. बता दें कि हंसिका या सोहेल में से अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर रिश्ते के टूटने का खुलासा नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी साथ में तस्वीरों का कम होना इस अलगाव की ओर इशारा कर रहा था.

विज्ञापन

सोहेल की पहली शादी और विवाद

हंसिका और सोहेल का रिश्ता शुरुआत से ही विवादों में रहा था. क्योंकि यह सोहेल कथूरिया की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी रिंकी बजाज, हंसिका की काफी अच्छी दोस्त थीं. जब हंसिका और सोहेल की शादी की खबर आई, तो अभिनेत्री पर अपनी सहेली का घर तोड़ने के आरोप भी लगे थे, जिसे हंसिका ने सिरे से नकार दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ