बॉलीवुड की 7 सबसे बड़ी ओपनिंग वाली स्पाई थ्रिलर फिल्में, नंबर-1 पर 'पठान', जानें 'धुरंधर' किस नंबर पर मौजूद

बॉलीवुड फ़िल्में अपनी कमाई के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. इतना ही नहीं लोग फिल्म की कमाई देखकर ही यह अंदाजा लगाते हैं कि फिल्म कैसी है. आज हम आपको बॉलीवुड 7 स्पाई थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया था.

spy thriller film
1 / 8

बॉलीवुड में कई  सारी स्पाई थ्रिलर फिल्में बनी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' जल्द ही थिएटर में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. आज हम आपको इस स्टोरी में उन 7 स्पाई थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने अपने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

पठान

पठान2 / 8

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का आता है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 'पठान' फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. शाहरुख खान की इस मूवी ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

विज्ञापन

वॉर

वॉर3 / 8

दूसरे नंबर पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' का नाम मौजूद है. इस मूवी ने रिलीज के पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये छापे थे. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 471 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

वॉर 2

वॉर 24 / 8

तीसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' का नाम आता है. इस फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे. आपको बता दें कि इस मूवी के साथ जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 'वॉर 2' ने अपने ओपनिंग डे पर 52.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

टाइगर 3

टाइगर 35 / 8

चौथे स्थान पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का आता है. 'टाइगर 3' ने रिलीज के पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आईं थी.

टाइगर जिंदा है

टाइगर जिंदा है6 / 8

5वें नंबर पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' काबिज है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 34.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

विज्ञापन

एक था टाइगर

एक था टाइगर7 / 8

6वें नंबर पर बॉलीवुड एक्टर दबंग खान यानी सलमान खान की स्पाइ थ्रिलर फिल्म 'एक था टाइगर' का नाम शुमार है. इस फिल्म ने पहले दिन 32.92 करोड़ रुपये छापे थे.

धुरंधर

धुरंधर8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का आता है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28.6 करोड़ रुपये कमाए थे. इतना ही नहीं फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन