Funky OTT Release: थिएटर में फ्लॉप रही फिल्म अब ओटीटी पर आजमाने आ रही किस्मत, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कयादू लोहार की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'फंकी' सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं अब  यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

funky film
1 / 6

रोजाना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है, जिस लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई फिल्में भी ओटीटी पर कब्जा जमा रही है और लोगों इन फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है. आज हम भी एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे थिएटर में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है.  

विज्ञापन

कयादू लोहार

कयादू लोहार2 / 6

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो साउथ सिनेमा की फिल्म है. इस फिल्म में साउथ की मशहूर अदाकारा कयादू लोहार और एक्टर विश्वक सेन नजर आए हैं. बता दें कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है.

विज्ञापन

विश्वक सेन

विश्वक सेन3 / 6

आपको रोमांटिक कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताएंगे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'फंकी' है. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

'फंकी' ओटीटी पर कब होगी रिलीज

'फंकी' ओटीटी पर कब होगी रिलीज4 / 6

आपको बता दें कि साउथ सिनेमा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'फंकी' 13 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. अगर आपने इस फिल्म को थिएटर में नहीं देखा है, तो आप इसे (Netflix) पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

'फंकी' फिल्म की कहानी

'फंकी' फिल्म की कहानी5 / 6

फिल्म 'फंकी' में एक डायरेक्टर की कहानी दिखाई गई है, जो अपना करियर बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है. इसी बीच वो एक  फिल्म के प्रोड्यूसर की बेटी से प्यार करने लगता है, ताकि उसकी फिल्म में काम करे. यह फिल्म आपको काफी हंसाने वाली है.

'फंकी' फिल्म को बनाने में कितना खर्च हुआ था

'फंकी' फिल्म को बनाने में कितना खर्च हुआ था6 / 6

'फंकी' मूवी को बनाने में 25 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. हालांकि, इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि नेटफ्लिक्स पर इस मूवी को कितना पसंद किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन