'परेशान हो गया हूं, आखिरी बार समझा रहा…', UK07 Rider Anurag Dobhal के मैनेजर का किस पर फूटा गुस्सा और क्यों?

UK07 Rider Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 के मशहूर कंटेस्टेंट और मोटो ब्लॉगर अनुराग डोभाल के मैनेजर का गुस्से से भरा एक पोस्ट सामने आया है. आइए जानते हैं कि रोहित ने इस पोस्ट में क्या कहा है?

UK07 Rider Anurag Dobhal

UK07 Rider Anurag Dobhal. image credit- social media

UK07 Rider Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 के मशहूर कंटेस्टेंट और मोटो ब्लॉगर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद हर कोई अनुराग के सपोर्ट में आ गया. हालांकि, इस दौरान कई लोगों ने अनुराग को लेकर तरह-तरह के वीडियोज बनाए. कुछ लोगों को लेकर तो ये भी कहा गया कि उन्होंने सिर्फ व्यूज के लिए ऐसा किया है. इस बीच अब अनुराग के मैनेजर का गुस्सा भी फूटा है और उन्होंने तमतमाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि रोहित का क्या कहना है.

विज्ञापन

किस पर और क्यों फूटा गुस्सा रोहित का गुस्सा?

अनुराग के मैनेजर रोहित ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अनुराग के मैनेजर ने लिखा है कि प्यार से ये आखिरी बार समझा रहा हूं, परेशान हो गया हूं. अगर आपको फेम चाहिए, तो उसे अपनी मेहनत के दम पर हासिल करो. मैं सच में आपके लिए दुआ करूंगा कि आपको इससे दस गुना ज्यादा मिले.

विज्ञापन

मेरे भाई के नाम पर फेम पाना गलत- रोहित

रोहित ने आगे लिखा कि मेरे भाई के नाम पर फेम पाना गलत है. हम आपको नहीं जानते और आप हमें नहीं. इसलिए प्लीज फेम के लिए किसी के नाम को यूज करके फालतू की कहानी ना बनाएं, थैंक्स. अनुराग के मैनेजर ने अपने पोस्ट में झूठी अफवाह फैलाने वालों को आखिरी चेतावनी दी है और कहा है कि वो आखिरी बार प्यार से समझा रहे हैं.

अनुराग डोभाल को लेकर लोगों ने बनाए वीडियो

दरअसल, जबसे अनुराग का ये फैमिली विवाद सामने आया है, तबसे ही हर किसी ने अनुराग को लेकर वीडियो बनाएं है. किसी ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए कहा, तो किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. इस तरह से इंटरनेट पर अनुराग डोभाल को लेकर लोग दो पक्षों में बटे हुए हैं. अनुराग के मैनेजर का कहना है कि जो भी उन्हें लेकर गलत जानकारी दे रहा है या फिर उनका नाम यूज कर रहा है, वो ऐसा ना करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ