Vijay Deverakonda से शादी के बाद कैसी लाइफ जी रही Rashmika Mandanna? देवर ने शेयर किया वीडियो, देखें

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: साउथ के पॉपुलर कपल विजय डेवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल कैसे मस्ती कर रहा है.

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna. image credit- social media

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: साउथ के पॉपुलर कपल विजय डेवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शाही शादी की है, जिसकी फोटोज अभी तक इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. शादी के बाद कपल ने 4 मार्च को रिसेप्शन रखा था, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के सितारों ने चार चांद लगाए थे. अब सवाल ये है कि शादी के बाद रश्मिका कैसी लाइफ जी रही हैं, तो इसकी झलक भी रश्मिका के देवर ने दिखा दी है. आइए जानते हैं…

विज्ञापन

आनंद ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, रश्मिका मंदाना के देवर आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विजय, रश्मिका, आनंद और बाकी लोग मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं. सभी मजे से डांस कर रहे हैं और खुशी के पल एंजॉय कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया और फैंस और यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया.

विज्ञापन

मस्ती में झूमते नजर आए सब

बता दें कि इस वीडियो में विजय और रश्मिका आनंद देवरकोंडा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एपिक- फर्स्ट सेमेस्टर’ के हालिया रिलीज गाने ‘संचारमे’ पर डांस कर रहे हैं. इस दौरान सभी मस्ते में थिरकते नजर आ रहे हैं और सबका मूड बेहद चिल लग रहा है. वीडियो पर यूजर्स का भी पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिला है.

प्राइवेट रखी थी शादी

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका अभी भी अपनी शादी के फंक्शन की फोटोज शेयर कर रहे हैं. हाल ही में कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई थी. विजय और रश्मिका की शादी की अगर बात करें तो कपल ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा था.

विज्ञापन

डेटिंग की उड़ी थी रूमर्स

बता दें कि विजय और रश्मिका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन कपल ने अपनी डेटिंग के बारे में कभी कुछ रिवील नहीं किया. साथ ही दोनों को लेकर कई बार अफवाहें जरूर सुनने को मिलती थी, लेकिन कपल ने इन रूमर्स पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया. शादी के ठीक पहले दोनों ने इसे कंफर्म किया और फिर शादी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ