अपनी सास से भी 1 साल बड़े हैं ये एक्टर, अपनी पत्नी के साथ Age Gap जानकर चकरा जाएगा माथा
Milind Soman Age: बॉलीवुड में कपल्स के बीच उम्र का फासला होना आ बात है. कई ऐसे उदाहरण हैं, जिसमें कभी पति तो कभी पत्नी एक दूसरे से कई साल बड़े हैं. लेकिन इस अभिनेता के सामने हर कोई हार गया. वह अपनी पत्नी के साथ साथ अपनी सास से भी एक साल बड़े हैं. आइए जानते हैं.

बॉलीवुड में उम्र का फासला
2 / 8बॉलीवुड में कपल्स के बीच उम्र का फासला होना आम बात है. ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां पर पति-पत्नी के बीच उम्र का काफी फासला है. ऐसे में इस अभिनेता ने सबको पीछे छोड़ दिया. यह आपनी सास से भी 1 साल बड़ा है. तो यह सोचने वाली बात होगी कि अपनी बीवी से ये कितने साल बड़ा होगा. (Credit- Pinterest)
मिलिंद सोमन
3 / 8बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में मिलिंद सोमन का नाम बहुत मशहूर है. वे फिटनेस, एडवेंचर और अच्छे लुक्स के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनकी शादी की कहानी सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है. मिलिंद सोमन ने 2018 में अंकिता कोंवर से शादी की. अंकिता उनसे 26 साल छोटी हैं. यह उम्र का फासला इतना बड़ा है कि लोग चौंक जाते हैं. (Credit- Pinterest)
सास से भी 1 साल बड़े
4 / 8मिलिंद सोमन की उम्र उनकी पत्नी अंकिता से काफी ज्यादा है. अंकिता बहुत युवा और खूबसूरत हैं. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मिलिंद अपनी सास (अंकिता की मां) से भी एक साल बड़े हैं. जी हां, दामाद अपनी सास से उम्र में बड़ा है. यह सुनकर किसी का भी माथा चकरा जाएगा. (Credit- Pinterest)
अंकिता ने इंटरव्यू में किया खुलासा
5 / 8अंकिता ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने मिलिंद को घर लाकर मां से मिलवाया, तो मां को पहले थोड़ा डर लगा. लेकिन बाद में सब ठीक हो गया. परिवार ने उनके रिश्ते को सपोर्ट किया और आज मिलिंद-अंकिता शादीशुदा हैं. (Credit- Pinterest)
रिश्तेदारों के ताने और चुनौतियां
6 / 8अंकिता ने बताया कि शादी के समय घर वालों से ज्यादा रिश्तेदार चुनौती बन गए. लोग तरह तरह की बातें करते और ताने मारते थे. लोग उनका ये रिश्ता गलत मानते थे. उम्र का इतना अंतर समाज में स्वीकार नहीं होता. लेकिन मिलिंद और अंकिता ने हिम्मत नहीं हारी. वे दोनों फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल में विश्वास रखते हैं. (Credit- Pinterest)
फिटनेस पर दिया ध्यान
7 / 8मिलिंद और अंकिता दोनों फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल में विश्वास रखते हैं. मिलिंद को रनिंग, ट्रेकिंग और एडवेंचर बहुत पसंद है. अंकिता भी उनके साथ ऐसे काम करती हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर की. अंकिता ने बताया कि प्यार उम्र से नहीं देखता. सच्चा साथ और समझदारी सबसे जरूरी है. (Credit- Pinterest)
शादी के बाद सफल रिश्ता
8 / 8मिलिंद और अंकिता ने 2018 में शादी की थी. इसके बाद से मिलिंद अपनी पत्नी अंकिता के साथ बड़े प्यार से रहते है. दोनों अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं, साथ ही इतना एज गैप होने पर भी दोनों के बीच का प्यार यह महसूस नहीं होने देता है. (Credit- Pinterest)