1 घंटे 42 मिनट की वो अमेरिकन फिल्म, जिसमें बॉलीवुड के Irrfan Khan का दिखा जादू, OTT पर आज भी तहलका मचा रही है ये मूवी

Puzzle 2018 Movie: Irrfan Khan कई फिल्में आज भी कल्ट क्लासिक हैं. उनकी आंखों से की जाने वाली एक्टिंग के कई लोग कायल हैं. उनकी ऐसी ही एक हॉलीवुड फिल्म में उनका अनोखा रूप देखने को मिला. जीवन के बारे में गहरे ज्ञान देते हुए इरफान का किरदार सभी को काफी पसंद आया.

Irrfan Khan Hollywood movie Puzzle
1 / 8
Irrfan Khan Hollywood movie Puzzle

विज्ञापन

इरफान खान की फिल्में

इरफान खान की फिल्में2 / 8

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान अपनी लाजवाब एक्टिंग और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनके इस दुनिया से जाने के बाद भी उनकी कलाकारी के लोग दीवाने हैं. उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने झंडे गाढ़े हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

हॉलीवुड की फिल्में

हॉलीवुड की फिल्में3 / 8

इरफान खान की सादगी और आंखों से अभिनय करने की कला के कायल पूरी दुनिया में थे. वैसे तो उन्होंने 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी एक छोटी सी अमेरिकन फिल्म 'पजल' (Puzzle) आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. (Credit- Pinterest)

फिल्म 'पजल' (Puzzle)

फिल्म 'पजल' (Puzzle)4 / 8

इरफान खान की फिल्म 'पजल' (Puzzle) 2018 में रिलीज हुई है. यह पूरी मूवी एक घरेलू महिला के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका जीवन घर के कामों और सेवा में बीत जाता है. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदलती है जब उसे जन्मदिन पर 'जिग्सॉ पजल' उपहार में मिलता है. इसी दौरान घरेलू महिला 'एग्नेस' (केली मैकडोनाल्ड) को अपने जीवन का गोल समझ आता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

इरफान का किरदार

इरफान का किरदार5 / 8

इस फिल्म में इरफान खान ने रॉबर्ट का किरदार निभाया है. फिल्म में रॉबर्ट एक ऐसा व्यक्ति है जो अमीर है, थोड़ा अकेला है और पजल का शौकीन है. जब वह एग्नेस के साथ मिलकर एक पजल प्रतियोगिता की तैयारी करता है, तो दोनों के बीच एक अनूठा रिश्ता पनपता है. (Credit- Pinterest)

OTT पर आज भी क्यों है पसंद?

OTT पर आज भी क्यों है पसंद?6 / 8

OTT पर 'पजल' को आज भी काफी पसंद किया जा रहा है. यह कोई मसालेदार या एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि यह इंसानी भावनाओं और खुद की तलाश (Self-discovery) की एक खूबसूरत कहानी है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

दर्शकों की पहली पसंद

दर्शकों की पहली पसंद 7 / 8

आज के दौर में जब दर्शक शोर-शराबे वाली फिल्मों से थक जाते हैं, तब OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की 'फील गुड' फिल्में काफी पसंद की जाती हैं. यह फिल्म हमें सिखाती है कि अपनी पहचान खोजने की कोई उम्र नहीं होती. (Credit- Pinterest)

कहां देख सकते हैं?

कहां देख सकते हैं?8 / 8

इस फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. बता दें कि इसको 6.7 IMDb रेटिंग मिली है. इसमें Kelly Macdonald, Helen Coxe, David Denman और Irrfan Khan जैसे मजबूत कलाकार हैं. इस फिल्म को Marc Turtletaub ने डायरेक्ट किया है. वहीं Oren Moverman and Polly Mann ने लिखा है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन