मुंबई में ₹3100, तो दिल्ली में ₹2400...आसमान छू रहे Dhurandhar 2 के टिकट के दाम, फिर भी हाउसफुल

Dhurandhar 2 Ticket Price: रणवीर सिंह की धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में 18 मार्च, 2026 को होने वाले पेड प्रीव्यू के लिए टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं. फिर भी सिनेमाघर फुल हो चुके हैं.

dhruandhar 2
1 / 9
dhruandhar 2

विज्ञापन

धुरंधर 2 का क्रेज

धुरंधर 2 का क्रेज2 / 9

जैसे पहली फिल्म धुरंधर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, वैसे ही धुरंधर 2 भी रिलीज होने से पहले ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म का पेड प्रीव्यू 18 मार्च, 2026 को होने वाला है, जिसकी टिकटों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.

विज्ञापन

मुंबई में टिकट के दाम

मुंबई में टिकट के दाम3 / 9

धुरंधर 2 फिल्म के पेड प्रीव्यू के सबसे महंगे दाम मुंबई में हैं. मुंबई के बोरीवली स्थित INOX Megaplex (Sky City Mall) में 'इंसिग्निया' (Insignia) शो के लिए रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹3,100 तक पहुँच गई है. लोगों के बीच धुरंधर 2 का ऐसा क्रेज देखकर हर कोई हैरान है.

दिल्ली का क्या है हाल?

दिल्ली का क्या है हाल?4 / 9

धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू को लेकर दिल्ली का हाल भी कुछ खास नहीं है. दिल्ली में PVR Director's Cut (Vasant Kunj) में टिकटों के दाम ₹2,400 तक हैं. लेकिन मजेदार बात यह है, कि इतनी महंगी टिकट होने के बावजूद हाउसफुल है.

विज्ञापन

रिलीज से पहले का हाल

 रिलीज से पहले का हाल5 / 9

आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब धुरंधर 2 की रिलीज से पहले सिनेमाघरों का ऐसा हाल है, तो रिलीज के बाद सिनेमाघरों में बैठने की जगह नहीं मिलेगी. इससे यह सवाल सबसे पहले उठता है कि क्या धुरंधर 2 अपनी पहली फिल्म धुरंधर से भी ज्यादा कमाई करने वाली है.

हाउसफुल शो की भरमार

हाउसफुल शो की भरमार6 / 9

दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर जगह धुरंधर 2 की प्री टिकट बुकिंग के लिए पहले से ही हाउसफुल है. इतनी महंगी टिकटों के बावजूद, बुकमायशो (BookMyShow) जैसे प्लेटफार्मों पर मुंबई और दिल्ली के कई प्रीमियम और वीआईपी शोज पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं.

विज्ञापन

धुरंधर 2 की सस्ती टिकटें

धुरंधर 2 की सस्ती टिकटें7 / 9

ऐसा नहीं है कि धुरंधर 2 की सिर्फ महंगी टिकटें ही मार्केट में उपलब्ध हैं. जहां महानगरों का ऐसा हाल है, वहीं चेन्नई जैसे शहरों में टिकट की शुरुआती कीमत मात्र 59 रुपए से देखी गई है. महानगरों और चैन्नई जैसे शहरों के बीच ऐसा फासला देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं.

रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग लाइन

रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग लाइन8 / 9

बता दें कि पेड प्रीव्यू के लिए अब तक 12 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन इसका पेड प्रीव्यू 18 मार्च, 2026 को ही दिखाया जाएगा.

विज्ञापन

फैंस के बीच उत्सुक्ता

 फैंस के बीच उत्सुक्ता9 / 9

फैंस के बीच धुरंधर 2 को लेकर काफी उत्सुकता है. फैन्स इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. धुरंधर ने जनता को काफी इम्प्रेस किया था, जिसके बाद अब धुरंधर 2 की बारी है. फिल्म को आदित्य धर ने डाइरेक्ट किया है. वहीं इस बार उनकी पत्नी यामी गौतम का चेहरा भी फिल्म में देखने को मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन