हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Alpha के टीजर में दिखा आलिया भट्ट का फुल ऑन एक्शन अवतार, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
entertainment news. image credit- social media

Live Updates

00:32 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही Network Marketing पर बनी ये टीवी सीरीज

क्या आप कभी Network Marketing का शिकार हुए हैं? अगर हां, तो यह टीवी सीरीज आपके लिए ही बनी है. इसमें Network Marketing की दुनिया का काला सच दिखाया गया है. जो ओटीटी पर आते ही नंबर 1 बन गई. पढें पूरी खबर...

23:06 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर छाई 7.5 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म

अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपके लिए बनी है. इसमें आपको टीवी की संस्कारी बहू की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी. पढें पूरी खबर...

21:43 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: सुनील दत्त की इस हीरोइन का हुआ था ऐसा दर्दनाक अंत, ठेले पर गई थी एक्ट्रेस की बॉडी

बॉलीवुड में कुछ ऐसी कहानियां हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. ऐसी ही कहानी इस हसीना की है, जो रातों-रात हीरोइन बन गई. लेकिन 34 साल में मरने पर उनकी अंतिम यात्रा ठेले पर निकाली गई. पढें पूरी खबर...

19:10 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का नया गाना हुआ रिलीज

वरुण धवन की नई फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का नया गाना Padosan रिलीज हो गया है. मौनी रॉय का धांसू अवतार देखकर आपका मुंह खुला रह जाएगा.

18:33 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: डायरेक्टर Bharathiraja के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM Vijay

CM Vijay डायरेक्टर Bharathiraja के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे. 84 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया है. वह पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं (Age-related ailments) से जूझ रहे थे.

18:09 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 8-12 जून के बीच OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

अगर आप OTT पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो 8 से 12 जून के बीच का समय काफी खास होने वाला है. इन दौरान कई बड़ी और मजेदार फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं. पढें पूरी खबर...

16:54 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: धमाल 4 का पोस्टर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज?

Dhamaal 4 का पोस्टर रिलीज हो गया है. इसका ट्रेलर 12 जून 2026 को रिलीज होने वाला है. बता दें कि अजय देवगन, रवि किशन, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी.

15:52 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: दोस्त Kumod Raney के निधन पर Salman Khan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार में दोस्त Salman Khan फूट-फूटकर रोए. पूरा खान परिवार पहुंचा. इसी बीच सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur ने कुमुद के साथ तस्वीर साझा की है और इमोशनल पोस्ट लिखा. पढें पूरी खबर...

14:50 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम' से भी ज्यादा खतरनाक है नेटफ्लिक्स की ये फिल्म

नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर फिल्म का नाम 'सेक्टर 36' है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक थ्रिलर और क्राइम सीन्स हैं, जो आपका दिमाग घूम देंगे. इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म के सस्पेंस से भरे सीन्स ने 'दृश्यम' को भी पछाड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर

14:34 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: पैपराजी का झुंड देख भड़कीं श्रद्धा कपूर, वीडियो वायरल

श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में पैपराजी पर भड़क गईं. दरअसल एक्ट्रेस को पैपराजी के झुंड ने घेर लिया इस पर श्रद्धा कपूर चिढ़ गईं और उन्होंने पैपराजी को कहा कि आप लोग थोड़ा पीछे जाना पड़ेगा, ये गेट खुल नहीं रहा है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है.

14:04 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: अजय देवगन ने 'धमाल 4' पर दिया अपडेट

अजय देवगन ने 'धमाल 4' पर अपडेट दिया है. वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. अजय देवगन की ये फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

13:21 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को खास अंदाज में बर्थडे किया विश

तेजस्वी प्रकाश को करण कुंद्रा ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर करण कुंद्रा ने तेजस्वी को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं.

12:59 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर इस हफ्ते रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर इस हफ्ते एक्शन से लेकर थ्रिलर तक का डोज मिलने वाला है. इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें करप्पू, रमानी कल्याणम, ड्रिडम और श्श सीजन 3 जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:24 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: वरुण धवन ने अपने वायरल मीम पर की बात

वरुण धवन हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहे. एक्टर की स्माइल के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. वहीं अब इस पर बात करते हुए वरुण ने कहा है कि जब मेरे पर आया तो अर्जुन कपूर खश हो गया. क्योंकि मेरे से पहले अर्जुन कपूर को ट्रोल किया जा रहा था.

11:43 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट की Alpha का पहला टीजर हुआ रिलीज

आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर 'अल्फा' का पहला टीजर रिलीज हो चुका है. आलिया भट्ट फुल ऑन एक्शन अवतार में कमाल की लग रही हैं. वहीं बॉबी देओल का लुक भी टीजर में अलग दिखाई दिया. आलिया भट्ट की ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

11:35 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: कौन थीं Kumod Raney? जिनके निधन पर छलके सलमान खान के आंसू

सलमान खान की फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे का कैंसर की वजह से बीते दिन निधन हो गया. कुमुद के निधन पर सलमान खान भी खुद को रोक नहीं सके और बुरी तरह टूट गए. शमशान घाट पर अंतिम विदाई देने पहुंचे सलमान खान की आंखों में आंसू भी देखने को मिले. पढ़िए पूरी खबर

11:06 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Peddi की सक्सेस पार्टी से जाह्नवी कपूर ने किया किनारा

फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस 'पेद्दी' की सक्सेस पार्टी से गायब रहीं. जाह्नवी कपूर के अलावा इस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई. एक्ट्रेस की गैरमौजूदगी पर राम चरण ने भी चुप्पी साधे रखी. पढ़िए पूरी खबर

10:34 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: फेमस डायरेक्टर Bharathiraja का 84 की उम्र में हुआ निधन

साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर भारथीराजा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. भारथीराजा के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. पढ़िए पूरी खबर

10:08 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान फिर संभालेंगे Bigg Boss 20 की होस्टिंग की कमान

'बिग बॉस 20' की अभी तक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स 20वें सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर बार की तरह ही 20वें सीजन को भी होस्ट करते नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर

09:22 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: आकांक्षा रंजन अपने बॉयफ्रेंड संग रचाने वाली हैं शादी

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड शरण शर्मा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. सोशल मीडिया पर आकांक्षा रंजन और फिल्ममेकर शरण शर्मा की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

08:39 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss Telugu 10 की इनसाइड फोटोज आईं सामने

शो की ऑफिशियल प्रीमियर डेट से पहले ही बिग बॉस हाउस के घर की लग्जरी फोटोज वायरल हो गई हैं. इन फोटोज में लग्जरी बेडरूम से लेकर लग्जरी किचन तक की फोटोज शामिल हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 'बिग बॉस तेलुगु 10' में इस बार गुलाबी, बैंगनी और सुनहरे रंग के चटख शेड्स मौजूद हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:08 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'है जवानी तो इश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 5वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18% है. फिल्म के शोज 7,565 है. फिल्म ने 5 दिनों में अब तक 31 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 36.92 करोड़ है. वरुण धवन की फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 47.42 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

07:40 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: तेजस्वी प्रकाश का बर्थडे आज

तेजस्वी प्रकाश आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस अपने करियर में मराठी फिल्मों से लेकर टीवी के रियलिटी शोज तक कर चुकी हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में वो अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं.

07:04 (IST) 10 Jun 2026

Entertainment News LIVE: करिश्मा कपूर को करीना कपूर की कौन सी फिल्म है पसंद?

करिश्मा कपूर की लेटेस्ट सीरीज 'ब्राउन' इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं अब एक इंटरव्यू में बात करते हुए करिश्मा कूपर ने करीना कपूर के बारे में बातें की हैं. करिश्मा कपूर ने बताया कि करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' मेरी पसंदीदा फिल्म है. बता दें इस फिल्म में करीना कपूर ने एक जासूस और एक मां का किरदार निभाती हैं, जो अपने बच्चे को खोने के बाद बकिंघमशायर में एक 10 वर्षीय बच्चे की हत्या को सुलझाने में जुट जाती है.

23:58 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी ये स्कूल ड्रामा सीरीज, मिली 8.7 IMDb रेटिंग

अगर आप स्कूल ड्रामा पसंद करते हैं, तो Netflix पर ये कोरियाई (K-Drama) सीरीज आपके लिए ही बनी है, जो अभी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. OTT दर्शक इस सीरीज को खूब पसंद कर रहे हैं. पढें पूरी खबर...

23:57 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Ram Charan की 'पेद्दी' का तूफान जारी! 6 दिनों में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है. फिल्म की कमाई हर दिन कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. मात्र 6 दिनों में फिल्म ने भारत में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. पढें पूरी खबर...

23:56 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत की नई फिल्म Bharat Bhhagya Viddhaata के प्रीमियर में आईं दिल्ली की मुख्यमंत्री

कंगना रनौत की नई फिल्म Bharat Bhhagya Viddhaata के प्रीमियर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुई. यह फिल्म 26/11 अटैक के दौरान जाबांज नर्स के किरदार पर बनी है. बता दें कि 12 जून 2026 को यह फिल्म रिलीज होने वाली है.

21:12 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: घर से भागकर शादी, फिर तलाक...अब अकेलेपन का दर्द झेल रही हैं राम चरण की बहन

साउथ सुपरस्टार Ram Charan को हर कोई जानता है. जितनी उनकी लाइफ ग्लैमरस है, उनकी बहन की जिंदगी उतनी ही ट्रैजिक है. भागकर शादी करने से लेकर तलाक तक का सफर उनके लिए मेंटल टॉर्चर रहा. आइए जानते हैं उनकी दर्दभरी जिंदगी की कहानी. पढें पूरी खबर...

20:26 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'लोहे की रॉड से सिर पर मारा', बेजुबान की मौत पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मंजरी फडनिस का बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है. इसमें वे अपनी सोसाइटी के बाहर कम्यूनिटी डॉग की मौत को लेकर काफी दुखी हैं. उन्होंने भावुक होकर उस बेजुबान की मौत का कारण बताया. पढें पूरी खबर...

17:49 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: साड़ी छोड़कर 'बिकिनी' में दिखीं 43 साल की भोजपुरी हसीना, देखें फोटोज

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में मालदीव्स वेकेशन से जुड़ी इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में उन्होंने साड़ी छोड़ बिकिनी लुक अपनाया हुआ है. इन तस्वीरों ने फैंस के पसीने छुड़ा दिए. पढें पूरी खबर...

17:07 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: ₹3300 की टिकट फिर भी लाइन लंबी! जानें किस फिल्म के लिए मची है ऐसी दीवानगी

भारत में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं. ₹3300 की एक टिकट मिल रही है, फिर भी थिएटर्स में सीट्स के लंबी कतार लगी हुई है. आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी फिल्म है, जो रिलीज से पहले इतनी पॉपुलर है. पढें पूरी खबर...

16:11 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर 6 महीने से लगातार ट्रेंड कर रही ये 7 एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज

इस समय OTT पर यह थ्रिलर सीरीज 6 महीने से ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है. इसके 7 एपिसोड्स आपका फुल मनोरंजन कर सकते हैं. हर सीन में सस्पेंस और थ्रिल का भयंकर रूप देखने को मिलेगा. पढें पूरी खबर...

15:37 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Salman Khan फैमिली फ्रेंड के देहांत पर रोते हुए दिखे

फिल्मी ज्ञान की एक वीडियो में सलमान खान अपने फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे के निधन पर रोते हुए नजर आ रहे हैं. वे उनकी आखिरी श्रद्धांजलि के लिए शमशान भूमि गए.

15:03 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म 'बंटवारा 1947' की पहली झलक रिवील, कब होगी रिवील?

सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म जिसे पहले 'लाहौर 1947' कहा जा रहा था अब उसका आधिकारिक टाइटल 'बंटवारा 1947' है. फिल्म की पहली झलक रिवील हो गई है और इस फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/reels/DZWnyucRRzF/

15:00 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: नोरा फतेही के गाने ने कर दिया धमाका

नोरा फतेही के गानों का फैंस में बेहद तगड़ा क्रेज देखने को मिलता है. हाल ही में आए नोरा के गाने ने बवाल काट दिया है. इस गाने को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

14:07 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Shraddha Kapoor ने शेयर की क्यूट फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूट और लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं.

13:15 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 37 मिनट की वो फिल्म, जिसने दी Dhurandhar को टक्कर

ओटीटी पर फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर बवाल काटने के बाद अब ओटीटी पर हैं, लेकिन इन फिल्मों को टक्कर देने के लिए एक और फिल्म ओटीटी पर मौजूद है. पढ़ें पूरी खबर...

13:06 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: इंडियन नहीं, पाकिस्तानी हैं ये 7 गानें, हर रोज रील्स में हैं सुनते

कुछ पाकिस्तानी गाने ऐसे हैं, जो लगता है कि वो इंडियन हैं, लेकिन वो इंडियन नहीं हैं और बेहद पॉपुलर भी हैं. आज हम आपको ऐसे ही सात गानों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

12:10 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Rubina Dilaik ने ढाया कहर, शेयर की लेटेस्ट फोटोज

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने अलग-अलग लुक की फोटोज शेयर की हैं. फैंस और यूजर्स एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

11:56 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Manisha Koirala ने शेयर की शानदार फोटो

मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जो आते ही वायरल हो गई हैं. एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

11:30 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज डेट का ऐलान

राजकुमार मैडॉक फिल्म्स की 'प्रहार- द उज्जवल निकम स्टोरी' में नजर आएंगे. अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. राजकुमार की ये फिल्म 07 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जिसकी जानकारी तकण आदर्श ने शेयर की है.

11:14 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: क्या सच में सुरेश वाडकर से शादी करने वाली थीं ‘धक-धक गर्ल’?

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' यानी माधुरी दीक्षित के आज भी लाखों दीवाने हैं. माधुरी दीक्षित को लेकर अब सुरेश वाडकर ने खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि सुरेश ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

10:49 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar का वो एक्टर, जो कभी हुआ करता था टीचर

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के सभी एक्टर्स ने पर्दे पर दर्शकों का खूब दिल जीता और जमकर तारीफें हासिल की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का एक एक्टर टीजर भी रह चुका है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

09:47 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: नन्हे शहजादे के साथ नजर आईं गौहर खान, वीडियो

गौहर खान को हाल ही में टाउन में स्पॉट किया गया. इस दौरान वो अपने नन्हे शहजादे को गोद में लिए हुई थी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गौहर अलग ही ग्लो कर रही हैं.

07:45 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो हसीना, जिन्हें पहली फिल्म ने बनाया स्टार

बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी लाइफ में कई उतार-चढाव आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

07:10 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Surbhi Chandna के लुक ने जीता फैंस का दिल, वीडियो

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना को हाल ही में टाउन में स्पॉट किया गया. इस दौरान सुरभि फैंस के साथ मस्ती करती नजर आईं. सुरभि ने अपने इस लुक से लोगों का ध्यान भी खींचा.

06:27 (IST) 09 Jun 2026

Entertainment News LIVE: श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट का ऐलान

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' इसी साल 28 अगस्त को 2026 को रक्षाबंधन के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/reels/DZVBoMbMngF/

Entertainment News Update in Hindi: आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर ‘अल्फा’ का पहला टीजर रिलीज हो चुका है. आलिया भट्ट फुल ऑन एक्शन अवतार में कमाल की लग रही हैं. वहीं बॉबी देओल का लुक भी टीजर में अलग दिखाई दिया. आलिया भट्ट की ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

करिश्मा कपूर को करीना कपूर की कौन सी फिल्म है पसंद?

करिश्मा कपूर की लेटेस्ट सीरीज ‘ब्राउन’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर भी सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं अब एक इंटरव्यू में बात करते हुए करिश्मा कपूर ने करीना कपूर के बारे में बातें की हैं. करिश्मा कपूर ने बताया कि करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ मेरी पसंदीदा फिल्म है. बता दें इस फिल्म में करीना कपूर ने एक जासूस और एक मां का किरदार निभाती हैं, जो अपने बच्चे को खोने के बाद बकिंघमशायर में एक 10 वर्षीय बच्चे की हत्या को सुलझाने में जुट जाती है. 

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 5वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18% है. फिल्म के शोज 7,565 है. फिल्म ने 5 दिनों में अब तक 31 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 36.92 करोड़ है. वरुण धवन की फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 47.42 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 5वें दिन छापे करोड़ों में नोट, ‘बंदर’ लाखों में सिमटी

तेजस्वी प्रकाश का बर्थडे आज

तेजस्वी प्रकाश आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस अपने करियर में मराठी फिल्मों से लेकर टीवी के रियलिटी शोज तक कर चुकी हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में वो अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola