कौन थीं Kumod Raney? जिनके निधन पर छलके सलमान खान के आंसू! गम में डूबा खान परिवार

Who Was Kumod Raney: सलमान खान की फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे का कैंसर की वजह से बीते दिन निधन हो गया. कुमुद के निधन पर सलमान खान भी खुद को रोक नहीं सके और बुरी तरह टूट गए. शमशान घाट पर अंतिम विदाई देने पहुंचे सलमान खान की आंखों में आंसू भी देखने को मिले. वहीं इस दौरान खान परिवार भी इमोशनल दिखाई दिया.

salman khan friend kumod raney death
1 / 7

विज्ञापन

कौन थीं कुमुद राणे?

कौन थीं कुमुद राणे?2 / 7

कुमुद राणे सलमान खान की बेहद अच्छी फैमिली फ्रेंड थीं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमुद एक रिस्पेक्टेड एंटरप्रेन्योर और दुबई में 'रेन ब्यूटी बार' की फाउंडर थीं. इसके साथ ही ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया था.

विज्ञापन

खान परिवार से खास कनेक्शन

खान परिवार से खास कनेक्शन3 / 7

वहीं इसके अलावा कुमुद राणे का सलमान खान की फैमिली से खास कनेक्शन था. कुमुद खान परिवार की बहुत अच्छी और करीबी दोस्त थीं. अक्सर उन्हें खान परिवार की पार्टियों में भी साथ में देखा जाता था.

सलमान खान की आंखें हुईं नम

सलमान खान की आंखें हुईं नम4 / 7

कुमुद राणे को अंतिम विदाई देने पहुंचे सलमान खान पूरी तरह टूट गए और उनकी आंखों से आंसू भी छलकते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो कुमुद को अंतिम विदाई देकर शमशान घाट से बाहर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अंतिम विदाई देने पहुंचा खान परिवार

अंतिम विदाई देने पहुंचा खान परिवार5 / 7

सलमान खान के साथ-साथ कुमुद राणे को अंतिम विदाई देने पूरा खान परिवार पहुंचा था. सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान भी दिखाई दीं. वहीं सोहेल खान, निर्वाण खान, अर्पिता खान शर्मा और अरहान खान भी नजर आए.

सोहेल खान ने स्पेशल पोस्ट किया शेयर

सोहेल खान ने स्पेशल पोस्ट किया शेयर6 / 7

सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर भी कुमुद राणे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज मैंने अपनी प्यार बहन को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम जहां भी रहो हमेशा खुश रहो.'

विज्ञापन

फिल्मी सितारों से था खास कनेक्शन

फिल्मी सितारों से था खास कनेक्शन7 / 7

वहीं खान परिवार के साथ-साथ कुमुद राणे का बॉलीवुड सेलेब्स से भी खास बॉन्ड था. फिल्मी सितारों ने भी कुमुद को श्रद्धांजलि दी है. बॉबी देओल, चंकी पांडे और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारों से भी कुमुद का खास कनेक्शन था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन