'लोहे की रॉड से सिर पर मारा', बेजुबान के कत्ल पर फूट-फूटकर रोईं Jaane Tu…Ya Jaane Na की एक्ट्रेस
Manjari Fadnis Viral Video on Dog: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मंजरी फडनिस का बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है. इसमें वे अपनी सोसाइटी के बाहर कम्यूनिटी डॉग की मौत को लेकर काफी दुखी हैं. उन्होंने भावुक होकर उस बेजुबान की मौत का कारण बताया.
Manjari Fadnis On Community Dog Assassination: फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ फेम एक्ट्रेस मंजरी फड़निस (Manjari Fadnis) अपने हाउसिंग सोसायटी के एक प्यारे स्ट्रीट डॉग ‘माइकी’ (Mikey) की बेरहमी से की गई हत्या पर सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोईं हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर कर इस क्रूरता के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने और न्याय की मांग की है.
एक्ट्रेस वीडियो में बताती हैं कि ‘माइकी 2019-20 से सोसायटी में रह रहा था. उसको उसके परिवार ने छोड़ दिया था. धीरे-धीरे वह वहां रहने वाले लोगों का चहेता बन गया. लोग उसे खाना खिलाते थे, उसकी देखभाल करते थे और परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते थे.’
एक्ट्रेस बताती हैं कि ‘माइकी अचानक कुछ दिनों पहले गायब हो गया था, जिसको लेकर सोसाइटी के लोग परेशान हुए. लोगों ने पोस्टर लगाए और जगह जगह पूछताछ की. लेकिन माइकी का कोई पता नहीं मिला. तभी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके सात बेहद क्रूर व्यवहार किया गया है.’
एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया कि ‘वह सोसाइटी के एक बेसमेंट के पास आराम से सो रहा था. तभी उस पर किसी ने हमला किया. पहले किसी ने भारी डंडे या लोहे की रॉड से सिर पर मारा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद उसे बी1 और बी2 के बीच की सीढ़ियों तक घसीटा गया और वहां भी लगातार पीटा गया. उसे इतना मारा गया कि उसके मुंह से खून निकलने लगा. गंभीर रूप से घायल होने के बाद माइकी को एक बोरे में डालकर नाले में फेंक दिया गया. हम सब लोग उसके शव की तलाश कर रहे हैं ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.’
विज्ञापन
आरोपियों पर कार्यवाई की मांग
इस घटना से मंजरी बहुत भावुक हो गई. वे वीडियो बनाते हुए ही फूट-फूटकर रोने लगीं. उन्होंने इस मुद्दे पर सख्य कार्यवाई की मांग की है. रोते हुए मंजरी बताती हैं कि ‘माइकी सोसाइटी में सभी का प्यारा था. लोग उसे अपने घर ले जाकर नहलाते, देखभाल करते थे. उसकी मासूम हरकतें लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाती थी. अब उसके जाने से पूरी सोसाइटी में सूनापन है.’